- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मिराज सिनेमाज ने इंदौर के वेलोसिटी थिएटर को अपग्रेड किया
इंदौर. देश में मूवी स्क्रीनिंग स्पेस के क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ते ब्रांड में से एक, मिराज सिनेमाज ने इंदौर के वेलोसिटी थिएटर को अपग्रेड किया है। इस प्रयास से मिराज सिनेमाज शहर के पहल ेमल्टीप्लेक्स वेलोसिटी के दर्शकों को आकर्षित कर पाने में सक्षम होंगे।
मिराज वेलोसिटी के तीन स्क्रीन वाले कॉम्प्लेक्स को मिराज मैक्सिम के मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया गया है। इसमें 922 सिनेमा प्रेमियों के बैठने की जगह है। गुरुग्राम के बाद इंदौर दूसरा शहर है, जहां फिल्म प्रेमी किफायत में अपनी पसंद की फिल्मों का सुकून से आनंद ले सकेंगे।
स्क्रीेनिंग स्थल पर तीन स्क्रीन लगे हुए हैं, जिससे यह इंदौर में सबसे बड़े स्क्रीन आकार वाला मूवी हॉल बन गया है। विशाल स्क्रीन के अलावा, इसका 4 के लेजर प्रोजेक्टर और डॉल्बी एटमॉस साउंड शहर के फिल्म प्रेमियों को एक नया अनुभव प्रदान करेगा। बड़े स्क्रीन आकार और साउंड के अलावा, इंदौर में मिराज मैक्सिमम ने दर्शकों केलिए पर्याप्त लेगरूम भी रखा है, जो दर्शकों के कम्फर्ट को सुनिश्चित करता है।
मिराज एंटरटेनमेंट के एमडी, अमित शर्मा ने बताया कि “इंदौर न केवल अपने क्षेत्र और जनसंख्या के मामले में, बल्कि व्यापार के आकार और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसके योगदान के संदर्भ में भी मध्यभारत का एक महत्वपूर्ण बाजार है।
हमें शहर के सबसे लोकप्रिय वेलोसिटी थिएटर में सबसे बड़ी स्क्रीन और पहली डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ मिराज मैक्सिमम को इंदौर में पेश करने पर गर्व है। यह दोस्तों और परिवार के साथ फिल्में देखने के हमारे दर्शकों के अनुभव को बदल देगा। हम मिराज वेलोसिटी में सिनेमा का आनंद लेते हुए सर्वश्रेष्ठ अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताते हुए, मिराज सिनेमाज के वाइस प्रेसिडेंट, भुवनेश मेंदीरत्ता ने कहा कि ष्हाल ही में 100-स्क्रीन के लक्ष्य पूरा करने के बाद, मिराज सिनेमा का लक्ष्य् 2020 तक पूरे भारत में 200-स्क्रीन शुरू करने का है। भारत भर में विस्तार करने की इस योजना के लिए कंपनी चरणबद्ध तरीके से 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।


