- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
राष्ट्रवाद और राष्ट्र का नवनिर्माण मोदीजी का संकल्प, देश उनके साथ: शंकर लालवानी
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में श्री लालवानी का जनसंपर्क
इंदौर. आज भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सुनिकेत अपार्टमेन्ट श्री नगर एक्टेंशन से अपना जनसंपर्क शुरू किया। श्री शंकर लालवानी ने जगजीवनराम नगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदीजी कहते है,सबका साथ-सबका विकास, सबको सुरक्षा-सबको सम्मान, लेकिन कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में देश की जनता की सुरक्षा नही बल्कि आतंकवादियों, घुसपैठियों की सुरक्षा की बात कहती है।
आपके आशीर्वाद से देश को मजबूत सरकार मिली उसका परिणाम है, कि आज देश की सेना दुश्मनों को उनके घर मे घुस कर मार रही है। लेकिन कांग्रेस को सबूत चाहिए, आतंकवादी मरते है तो कांग्रेस को दुख होता है, इसलिए सबूत मांगती है।
श्री लालवानी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समाज सुधारकों को सम्मान देने का काम किया है, लेकिन कांग्रेस देशद्रोहियो, जातिवाद फैलाने वालों को सम्मान दे रही है। क्या आप देश को तोड़ने वाली ऐसी विचारधारा का साथ दोगे? क्या आप सबूत मांगने वाली, हुआ तो हुआ कहने वाली कांग्रेस का साथ दोगे ? जनता ने नही कहते हुए मोदी-मोदी कहकर समर्थन दिया।
श्री लालवानी ने कहा कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश मे विकास की रफ्तार तेज हुई है, हमें उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाकर भारत को सबसे तेज बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनाना है, इसलिये राष्ट्रवाद और राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प लेकर कार्य कर रही भाजपा को विजयी बनाकर मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि प्रधामनंत्री श्री मोदीजी के नेतृत्व में देश के विकास व नवनिर्माण में जनता की भागीदारी बढ़ी है, महात्मा गांधीजी के स्वच्छता के सपनों को पूरा करने का आह्वान जब मोदीजी ने किया तो पूरे देश की जनता हाथों में झाड़ू लेकर निकल पड़ी। मोदीजी ने देश की जनता से आग्रह किया कि जो सक्षम लोग है उन्हें गैस सब्सिडी सरेंडर करना चाहिए तो देश के करोड़ो लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी, जिससे आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी उज्जवला के माध्यम से रसोई गैस पहुँची है। देश के नवनिर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का श्रेय देश के प्रधामनंत्री श्री मोदीजी को जाता है।
आज का जनसंपर्क सुनिकेत अपार्टमेन्ट श्री नगर एक्टेंशन से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात कालिंदी पार्क होकर, श्री नगर एक्सटेंशन, आनंद बाजार से बीमा नगर, सांघी कालोनी होकर मानार्च अपार्टमेन्ट, अनूप नगर पाटनी चौराहा से जगजीवन राम नगर, कन्नू की चाल, मंदिर होते हुए हनुमान चौक, सेक्टर ए होते हुए इंदिरा चौक नादिया नगर, पूजा बेटरी के सामने से छोटी खजरानी से होते हुए नया बसेरा, रूस्तम का बगीचा, नेहरू नगर, माता मंदिर अम्बेडकर नगर, अम्बे चौक से अम्बेडकर नगर, सी.एच.एल वाडी रोड, संजय उपवन होते हुए देवनगर, पांचू कुम्हार की चाल, सोमनाथ की चाल से होते हुए विकास नगर, गोटू महाराज की चाल, पंचम की फेल बायपास होते हुए राधाकृष्ण मदिर तक, गोमा की फेल रोड नं. 1, बर्फ वाली गली से रिंग रोड होते हुए रिंग रोड कोरी समाज की धर्मशाला से कबीट चौक मेनरोड होते हुए कमल रेडियो से बाहर मालवा मिल चोराहा से न्यू देवास रोड, चार भूजा, आनंद ट्रेलर वाली गली से दुबे का बगीचा में अंदर होते हुए शंकर भगवान मंदिर से होते हुए जैन मंदिर से विक्टोरिया बिल्डिंग से बाहर मेनरोड हनुमान मंदिर, पत्रकार चौराहा से कनाडिया रोड चौराहा, ब्रजेश्वरी मेन, गणेशधाम, आशीष नगर, ब्रजेश्वरी एनेक्स, महादेव तोतला नगर से बंगाली चौराहे तक, बंगाली चौराहा, कंधारी नगर, प्रीति नगर, श्रीराम नगर, कैलाशपूरी, चेतन नगर, देवगपुरी कालोनी, सूरज नगर, सूरज नगर नागबाग मंदिर, सोनिया पैलेस, गणनायक नगर, संजिवनी नगर, गणेश बाग,गणराज नगर सी सेक्टर से गोयल विहार, गोयल विहार-2 से गोयल नगर-1 गणेशपुरी, गणेश मंदिर चौक से पिपल चौक, मस्जिद चौक, मालवीय मोहल्ला, रविदास मोहल्ला, उर्दू स्कूल, कर्बला मैदान, विश्वनाथ धाम, हजारी बाग एमआर-09, धीरज नगर, रामकृष्ण बाग मेनरोड, यशोदा नगर, चित्रा नगर विजय किराना, भेरू मन्दिर, चित्रा नगर मेनरोड, से वैभवलक्ष्मी नगर होते हुए राठौर आटा चक्की से तपेश्वरी बाग, हरिओम किराना होते हुवे भदौरिया चक्की से मालवी पेट्रोल पंप होते हुवे नोबल स्कुल, से जाली वाला कुआँ से सिटी बस डिपो गणेश नगर पर जनसम्पर्क समाप्ति के बाद महालक्ष्मी नगर में बड़ी बैठक उसके साई कृपा कॉलोनी में बैठक, तुलसी नगर पर समापन हुआ।
जनसंपर्क में श्री लालवानी के साथ सूरज केरो, होलासराय सोनी, कमल वाघेला, कमलेश शर्मा, नानूराम कुमावत, घनश्याम शेर, राजेश उदावत, अजित रघुवंशी, नंदू पहाड़िया, अनिता सुनील पाटीदार, प्रणव मंडल, अजयसिंह नरुका, दिलीप शर्मा, रूपेश देवलिया, जितेंद्र कोल, प्रेम जारवाल, कविता खोवाल, आशा सोनी, सुनीता सोलंकी, सविता अखंड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


