- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
मोइरा ग्रुप की ‘इंदौर पिंक पैंथर्स’ एमपीएल 2025 के लिए तैयार, इस बार दो रॉ टैलेंट को मिला मौका
नए कप्तान वेंकटेश अय्यर की अगुवाई में टीम खेलेगी ग्वालियर में
इंदौर, 9 जून 2025। एमपीएल (मध्य प्रदेश लीग) 2025 के लिए मोयरा ग्रुप की फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट टीम ‘इंदौर पिंक पैंथर्स’ नए जोश और रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। इस बार टीम की कमान भारतीय टीम के उभरते ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को सौंपी गई है। पिछली बार टीम का नेतृत्व कर रहे रजत पाटीदार की जगह अब वेंकटेश टीम को आगे ले जाएंगे।
एमपीएल 2025 का आयोजन अब 12 जून से 24 जून तक ग्वालियर में किया जाएगा। पहले यह टूर्नामेंट 27 मई से इंदौर में होना था, लेकिन “ऑपरेशन सिंदूर” और आईपीएल कार्यक्रम में हुए बदलावों के कारण आयोजन स्थल और तारीखों में संशोधन किया गया है।
इस अवसर पर मोयरा ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन श्री विमल तोड़ी ने कहा, “क्रिकेट इंदौर की आत्मा में रचा-बसा है और इस शहर का क्रिकेट के प्रति जुनून ऐतिहासिक रहा है। मोयरा ग्रुप ने हमेशा खेलों, विशेष रूप से क्रिकेट को समर्थन देने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाई है। इंदौर की फ्रेंचाइज़ी हमारे लिए केवल गर्व की बात नहीं, बल्कि यह हमारी खेलों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। ‘इंदौर पिंक पैंथर्स’ के ज़रिए हम युवा खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच देना चाहते हैं ताकि वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। हमें विश्वास है कि यह टीम न केवल मैदान पर शानदार प्रदर्शन करेगी, बल्कि प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में भी जगह बनाएगी।”
मोयरा ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री पवन सिंघानिया ने कहा, “मोयरा ग्रुप खेलों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ाने में हमेशा विश्वास करता आया है। इस बार ‘इंदौर पिंक पैंथर्स’ की टीम में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें हमने अपने प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से तराशा है। यह हमारे विज़न का प्रमाण है कि हम सिर्फ प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं, बल्कि क्रिकेट की जड़ों को मज़बूत करने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी टीम पूरे टूर्नामेंट में न केवल प्रतिस्पर्धा करेगी, बल्कि नए मानक भी स्थापित करेगी।
मोयरा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अविनाश तोड़ी ने कहा “इंदौर पिंक पैंथर्स’ में युवा ऊर्जा और अनुभवी सोच का बेहतरीन संगम है। हमारा चयन सिर्फ नाम के आधार पर नहीं, बल्कि जज़्बे, प्रतिभा और टीम भावना को ध्यान में रखकर किया गया है। इस बार हमारी टीम हर मोर्चे पर तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। मोयरा ग्रुप का उद्देश्य सिर्फ मैच जीतना नहीं, बल्कि दर्शकों को ऐसा क्रिकेट अनुभव देना है जो यादगार बने। हमारा विजन स्पष्ट है — क्रिकेट के ज़रिए प्रदेश के युवाओं को एक बड़ा मंच देना और उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट के रास्ते पर अग्रसर करना।”
इंदौर पिंक पैंथर्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट श्री संदीप जैन ने कहा, “इंदौर पिंक पैंथर्स सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के क्रिकेटिंग टैलेंट को पहचान और प्लेटफॉर्म देने का एक मिशन है। हमारा उद्देश्य ट्रॉफी जीतने से कहीं बड़ा है — हम राज्य की छुपी हुई प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना चाहते हैं। हमें गर्व है कि इस बार दो होनहार युवा खिलाड़ी हमारे प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम से चयनित होकर टीम का हिस्सा बने हैं। वहीं कप्तान के रूप में वेंकटेश अय्यर जैसे अनुभवी खिलाड़ी का मार्गदर्शन, टीम के युवा खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देगा और यह टीम मैदान पर हर मुकाबले में एकजुटता और जज़्बे के साथ उतरेगी।”
इस बार टीम में एक खास बात यह है कि दो युवा रॉ टैलेंट्स को भी शामिल किया गया है, जिन्हें मोइरा ग्रुप और एमपीएल द्वारा आयोजित प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से खोजा गया। यह पहल मध्यप्रदेश के क्रिकेटिंग टैलेंट को मंच देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इंदौर पिंक पैंथर्स की 18 सदस्यीय टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें कप्तान वेंकटेश अय्यर, कुलवंत खेजरोलिया, अक्षत रघुवंशी, अर्पित गौड़, राहुल चंद्रोल, मिहिर हिरवानी, और विक्रांत सिंह भदौरिया प्रमुख हैं।
एमपीएल 2025 में इंदौर पिंक पैंथर्स की पहली भिड़ंत 14 जून को जबलपुर रॉयल लायंस से होगी।


