- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
कैशिफ़ाई ने ग्वालियर में अपना पहला स्टोर खोलकर रिटेल नेटवर्क का विस्तार किया
ग्वालियर, जून 2025: भारत के प्रमुख री-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, कैशिफ़ाई ने ग्वालियर में अपना पहला रिटेल स्टोर लॉन्च किया है। कैशिफ़ाई पुराना मोबाइल बेचने, खरीदने और रिपेयर कराने के लिए जाना जाता है। ब्रांड का यह कदम भारत के टियर-2 शहरों में अपने विस्तार की दिशा में एक अहम पहल है।
भारत में पहले से ही 200 से ज्यादा स्टोर्स के साथ मौजूद कैशिफ़ाई का यह नया स्टोर डीबी मॉल, ग्वालियर में खुला है। यह ग्राहकों के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगा, जहां वे ये सुविधाएं पा सकते हैं:
पुराने फोन को तुरंत बेचें : अपने पुराने डिवाइस का सबसे अच्छा दाम पाएँ। डेटा 100% सुरक्षित रूप से डिलीट होगा और तुरंत भुगतान मिलेगा।
सर्टिफाइड रीफर्बिश्ड स्मार्टफोन खरीदें : प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर पाएँ 50% तक की छूट, गुणवत्ता जाँच और 12 महीने तक की वॉरंटी के साथ।
मोबाइल एक्सेसरीज़ खरीदें : प्रीमियम एक्सेसरीज़ की बड़ी रेंज, किफायती कीमतों में।
कैशिफ़ाई के को-फाउंडर और सीईओ, मनदीप मनोचा ने कहा, “भारत का डिजिटल भविष्य सिर्फ मेट्रो शहरों से नहीं बनेगा, बल्कि ग्वालियर जैसे उभरते शहरों का भी इसमें अहम योगदान होगा , जहां लोगों की उम्मीदें बड़ी हैं और अब जरुरत है कि सुविधाओं को भी उसी स्तर तक पहुँचाना होगा। कैशिफ़ाई के लिए यह डिजिटल अंतर को कम करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, ताकि किफायती कीमतों पर प्रीमियम फोन हर व्यक्ति तक पहुँच। यह स्टोर तो बस शुरुआत है।”
भरोसे, पारदर्शिता और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए, कैशिफ़ाई भारत में अपग्रेड के तरीके को एक नया रूप दे रहा है, जहां हर लेनदेन में किफ़ायती दाम, भरोसेमंद सेवाएं और स्थाई टिकाऊ सोच को शामिल किया गया है। ग्वालियर में विस्तार ब्रांड की टियर-1, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ती पहुंच को दर्शाता है, जहां उपभोक्ताओं को ऐसे विश्वसनीय समाधान मिल रहे हैं, जो हर डिवाइस से ज्यादा उम्मीद रखने वालों की जरूरतें पूरी करते हैं।
स्टोर का पता : डी.बी मॉल, रेलवे स्टेशन, रेसकोर्स रोड, एलएनयूपीई कैंपस, ग्वालियर, मध्य प्रदेश 474002
समय : रोजाना सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।


