- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
ढाई दिन के लिए आई मां गौरी एवं रेणुका को विदाई
मायके से पुनः ससुराल जाने के पहले महिलाओं ने उतारी महाआरती, सजाए छप्पन भोग
इंदौर। ढाई दिन के लिए आई मां गौरी एवं मां रेणुका को महाराष्ट्रीयन परिवारों ने आज मायके से ससुराल भेजने के पहले धूमधाम से विदाई दी।
सैकड़ों महिलाओं ने दोनों देवियों को ढोल-धमाकों के साथ छप्पन भोग समर्पित किए, पुष्पबंगला सजाया और रातभर जागरण कर भजनों के माध्यम से उनकी वंदना भी की। पालदा स्थित शिव संकल्प परिवार से दोनों को भावपूर्ण विदाई दी गई।
शिव संकल्प परिवार पालदा की श्रीमती नलिनी पाटिल एवं सुमन गावंडे ने बताया कि मायके में ढाई दिनों तक मेहमान नवाजी के बाद उनकी विदाई के उपलक्ष्य में विशेष उत्सव का आयोजन हुआ।
इसमें महाराष्ट्रीयन पाटिल समाज के सैकड़ों बंधुओं ने उत्साह से भाग लेकर छप्पन भोग के दर्शन भी किए और क्रमबद्ध होकर आरती में भी भाग लिया। दोनों देवियों को पुनः जल्दी मायके पधारने का न्यौता भी दिया गया।
पौराणिक मान्यता है कि मायके आने के लिए दोनों देवियों ने देवताओं से मन्नतें की थी। ढाई दिन रहने के दौरान समाज की महिलाएं पूरे समय व्रत उपवास और भजन, छप्पन भोग आदि अनुष्ठानों से उनकी आवभगत के लिए रात्रि जागरण भी करती हैं।
शिव संकल्प परिवार के शिव पाटिल, यशवंत पाटिल एवं अन्य समाजबंधुओं ने सभी मेहमानों की अगवानी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं स्नेहीजन उपस्थित थे।


