- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
एक साल पहले, फर्स्ट कॉपी ने दर्शकों को मुनव्वर फारुकी का एक बिल्कुल नया अवतार दिखाया था। 20 जून 2025 को रिलीज़ हुई इस क्राइम थ्रिलर ने कॉमेडियन और शायर मुनव्वर के एक्टिंग करियर की आधिकारिक शुरुआत की और देखते ही देखते ये शो चर्चा का हॉट टॉपिक बन गया।
90 के दशक की मुंबई के नॉस्टैल्जिक माहौल में सेट इस शो ने वीएचएस और वीडियो पाइरेसी की उस दुनिया को दिखाया, जो बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे चुपचाप फल-फूल रही थी। मुनव्वर ने इसमें आरिफ का किरदार निभाया — एक तेज़, महत्वाकांक्षी लड़का जो अपनी किस्मत बदलने की जिद में लगा है। वॉकमैन बेचने वाले एक स्ट्रीट सेलर से शुरू होकर, आरिफ का सफर उसे ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां चालाकी, पावर और सर्वाइवल ही असली गेम बन जाते हैं।
शो की पहली सालगिरह पर मुनव्वर ने कहा, “यकीन ही नहीं होता कि फर्स्ट कॉपी को रिलीज़ हुए एक साल हो गया है। आरिफ का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास था क्योंकि ये मेरा पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट था। रिलीज़ से पहले मैं काफी नर्वस था, लेकिन दर्शकों के प्यार और सपोर्ट ने सब कुछ वर्थ इट बना दिया। दोनों सीज़न को जो रिस्पॉन्स मिला, वो जबरदस्त था और मैं दिल से शुक्रगुजार हूं। ये शो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा।”
इस शो ने दर्शकों के दिलों को छुआ और कमर्शियल तौर पर भी शानदार सफलता हासिल की, जिसके चलते उसी साल इसका दूसरा सीज़न भी आ गया। एक साल पूरा होने के साथ ही फर्स्ट कॉपी मुनव्वर के करियर का एक अहम पड़ाव बन चुका है — जिसने उन्हें सिर्फ कॉमेडियन ही नहीं, बल्कि एक दमदार एक्टर के रूप में भी स्थापित कर दिया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो मुनव्वर अब महेश मांजरेकर के अपकमिंग प्रोजेक्ट अंगाडिया की तैयारी में जुटे हैं। इसके साथ ही वो अपने स्टैंड-अप शोज़ और कई एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स को भी बैलेंस कर रहे हैं।


