- cricketer Yuzvendra Chahal spotted with two ladies, actress Jyoti Saxena & RJ Mahvash amidst separation rumours with wife Dhanashree Verma, see viral pics!
- 5 Must watch historical shows that bring the past to life on screen
- "अपनी डेब्यू फिल्म टीम के साथ 'Manamey' के लिए दोबारा काम करना एक यादगार अनुभव था" – सीरत कपूर ने की पुरानी यादों, फैंस के प्यार और ओटीटी रिलीज़ पर बात
- "Reuniting with My Debut Film Team for Manamey Was Surreal" – Seerat Kapoor’s on Nostalgia, Love from Fans & OTT Release
- अजीत अरोड़ा दमदार सोशल सस्पेंस थ्रिलर "रेड लेटर" के साथ सुर्खियों में
अवश्य करें इन 6 चीज़ों का दान, मिलते है शुभ फल

डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

शिव पुराण भगवान शिव को समर्पित ग्रंथ है। इस ग्रंथ में दैनिक जीवन से सम्बंधित समस्याओं के कई चमत्कारिक उपाय बताए गए है। इनमे से कुछ उपाय दान से सम्बंधित है। शिवपुराण में 6 ऐसी चीजें बताई हैं, जिन्हें समय-समय पर दान करने से किसी का भी बुरा समय दूर हो सकता है। यहां जानिए किस चीज का दान करने से कौन सी मनोकामना पूरी हो सकती है।
पहली चीज़ है नमक –
शिवपुराण के अनुसार नमक का दान करने से बुरा समय दूर होता है और श्रेष्ठ भोजन की प्राप्ति होती है।
दूसरी चीज़ है तिल –
शिवपुराण के अनुसार तिल का दान करने से शक्ति मिलती है और मृत्यु का भय दूर होता है।
तीसरी चीज़ है घी –
शिवपुराण के अनुसार जो लोग घी का दान करते हैं, उनकी शारीरिक कमजोरियां दूर होती हैं।
चौथी चीज़ है वस्त्र –
शिवपुराण के अनुसार नए या पुराने कपडों का दान करने से आपकी उम्र बढ़ती है और आप निरोगी रहते हैं।
पांचवी चीज़ है अनाज –
शिवपुराण के अनुसार जो लोग अनाज का दान करते है, उनके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।
छठी चीज़ है गुड़ –
शिवपुराण के अनुसार गुड़ का दान करने से हमें शुद्ध और मनचाहा भोजन प्राप्त होता है।