- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में 54 पॉजीटिव मरीज मिले, चार मौत
इंदौर. शहर कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ गई. दो दिन कम संख्या आने के बाद गुरुवार को भी फिर 54 नए पॉजीटिव मिले. मरीजों का कुल आंकड़ा 3633 पहुंच गया. हालांकि जांचे गए सैम्पल की तुलना में यह प्रतिशत काफी कम है. वहीं चार मौत के साथ मृतकों की संख्या 149 हो गई है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 1988 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 1918 निगेटिव और 54 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3687 हो गया. वहीं चार और मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 149 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 41692 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3687 संक्रमित निकले. इनमें से 149 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 59 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2243 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1295 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 113 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3919 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



