- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
अवश्य करें इन 6 चीज़ों का दान, मिलते है शुभ फल
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

शिव पुराण भगवान शिव को समर्पित ग्रंथ है। इस ग्रंथ में दैनिक जीवन से सम्बंधित समस्याओं के कई चमत्कारिक उपाय बताए गए है। इनमे से कुछ उपाय दान से सम्बंधित है। शिवपुराण में 6 ऐसी चीजें बताई हैं, जिन्हें समय-समय पर दान करने से किसी का भी बुरा समय दूर हो सकता है। यहां जानिए किस चीज का दान करने से कौन सी मनोकामना पूरी हो सकती है।
पहली चीज़ है नमक –
शिवपुराण के अनुसार नमक का दान करने से बुरा समय दूर होता है और श्रेष्ठ भोजन की प्राप्ति होती है।
दूसरी चीज़ है तिल –
शिवपुराण के अनुसार तिल का दान करने से शक्ति मिलती है और मृत्यु का भय दूर होता है।
तीसरी चीज़ है घी –
शिवपुराण के अनुसार जो लोग घी का दान करते हैं, उनकी शारीरिक कमजोरियां दूर होती हैं।
चौथी चीज़ है वस्त्र –
शिवपुराण के अनुसार नए या पुराने कपडों का दान करने से आपकी उम्र बढ़ती है और आप निरोगी रहते हैं।
पांचवी चीज़ है अनाज –
शिवपुराण के अनुसार जो लोग अनाज का दान करते है, उनके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।
छठी चीज़ है गुड़ –
शिवपुराण के अनुसार गुड़ का दान करने से हमें शुद्ध और मनचाहा भोजन प्राप्त होता है।


