- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पेपरफ्राई ने मध्य प्रदेश के इंदौर में किया अपने नए स्टूडियो का शुभारंभ
पेपरफ्राई मध्य भारत में कई अलगअलग चैनल्स में अपनी उपस्थिति को कर रहा है मज़बूत
इंदौर, जून2022: ई-कॉमर्स के ज़रिए फर्नीचर और अन्य घरेलु सामान बेचने वाली कंपनी पेपरफ्राई ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने नए स्टूडियो के शुभारंभ की घोषणा की है। निचली श्रेणी के बाज़ारों में विस्तार करते हुए भारत भर में घरेलु और जीवनशैली से जुड़े सामान के बाज़ारों में कई अलगअलग चैनल्स के ज़रिए अपने उद्यम का निर्माण करने के कंपनी के लक्ष्य की दिशा में ऑफलाइन विस्तार का यह कदम उठाया गया है। आज देश भर में 80से ज़्यादा शहरों में पेपरफ्राई के160से ज़्यादा स्टूडियो हैं।
कंपनी ने अपना पहला स्टूडियो 2014 में शुरू किया था। लैविश इंटीरियर्स के सहयोग से शुरू किया गया नया स्टूडियो इंदौर में माणिकबाग रोड पर सेवक एवेन्यू में प्राइम लोकेशन पर है और कुल 485 स्क्वायर फ़ीट की कार्पेट जगह पर फैला हुआ है। पेपरफ्राई के स्टूडियो में ग्राहकों को फर्नीचर और घरेलु उपयोग के उत्पादों की विशाल श्रेणी देखने मिलती है, इन सभी को पेपरफ्राई की वेबसाइट पर उपलब्ध 1 लाख से ज़्यादा उत्पादों के अनोखे पोर्टफोलियो में से बहुत ही ध्यानपूर्वक चुना गया है। यहां ग्राहक कंपनी के इंटीरियर डिज़ाइन कंसल्टेंट्स से डिज़ाइन के बारे में विशेष सलाह पा सकते हैं। मध्य प्रदेश के ग्राहकों की घर और जीवनशैली से जुड़ी वस्तुओं की खास ज़रूरतों और पसंद को समझते हुए उन्हें वैयक्तिक खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के लिए इंदौर में स्टूडियो बनाया गया है।
2017 में प्रस्तुत किए गए पेपरफ्राई फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस मॉडल में पेपरफ्राई द्वारा ऑर्डर को पूरा करने और बिक्री के बाद की सेवाएं, स्टूडियो डिज़ाइन में सहायता, लॉन्च और सेटअप, संचालन में मार्गदर्शन, मार्केटिंग, प्रमोशन्स दिए जाते हैं। पेपरफ्राई ने स्थानीय उद्यमियों के साथ साझेदारी की हुई है जो स्थानीय स्तर के मांग चक्र और रुझानों से भलीभांति वाकिब हैं। पेपरफ्राई हर महीने करीबन 8 से 9 फ्रैंचाइज़ी लॉन्च करता है।
जून 2021 में शुरू किए गए पेपरफ्राई एक्सेलरेटर प्रोग्राम को पेपरफ्राई के ऑफलाइन विस्तार को और ज़्यादा बढ़ाने के लिए बनाया गया था। प्रोग्राम की बड़ी खासियत है कि फ्रैंचाइज़ी सहयोगी द्वारा कैपेक्स की आवश्यकता 15 लाख रुपयों से शुरू होती है। यह मॉडल 100% कीमत समता पर आधारित है और इसमें सहयोगी द्वारा उत्पादों के स्टॉक को भरकर रखने की आवश्यकता नहीं होती, जिसकी वजह से यह साझेदारी दोनों के लिए लाभकारी हो जाती है।
पेपरफ्राई की बिज़नेस हेड – फ़्रेंचाइज़िंग एंड अलायन्सेस सुश्री अमृता गुप्ता ने कहा, “इंदौर में लैविश इंटीरियर्स के साथ हमारा नया स्टूडियो लॉन्च करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। एक पेपरफ्राई फ्रैंचाइज़ी की मालिकी पाना उद्यम में सफलता पाने जैसा है और महानगरों और प्रथम श्रेणी के शहरों के बाहर के ग्राहकों की बड़ी संख्या तक पहुंचने का हमारा लक्ष्य है। हमारे फ्रैंचाइज़ी साझेदारों में सफल उद्यमी, महिला उद्यमी, सेना के भूतपूर्व कर्मचारी और पहली बार अपना बिज़नेस चला रहे ऐसे कई प्रकार के उद्यमी शामिल हैं। आज पेपरफ्राई के कस्टमर इंटरेक्शन में बड़े पैमाने पर एआर और वर्च्युअल प्रोडक्ट इंटरेक्शन का उपयोग किया जाता है। दुनियाभर में घर की भावना को महसूस करने के हमारे दृष्टिकोण को लेकर हम हमारे ग्राहकों को सर्वोत्तम ग्राहक सेवा का अनुभव प्रदान करते हैं।”
लैविश इंटीरियर्स के मालिक श्री लैविश तलरेजा ने कहा, “पेपरफ्राई के साथ साझेदारी करके हम बहुत खुश हैं। कंपनी ने अलगअलग चैनल्स में अनोखा उद्यम खड़ा किया है और मैं आशा करता हूं कि हमारी साझेदारी ग्राहकों को और भी अच्छी सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगी।”


