- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बर्थडे गर्ल जसलीन रॉयल के बारे में 5 अननोन फैक्ट जिससे सभी हैं अंजान
देश की मोस्ट वर्सटाइल सिंगर, कंपोजर और फिमेल पॉप स्टार ऑफ इंडिया जसलीन रॉयल आज अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। इस खास मौके पर आज हम आपको बताने जा रहें है बर्थ गर्ल से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट जिससे अब तक आप अंजान थे।
जसलीन रॉयल ने रांझा, दिन शगना दा जैसे कई गानों को अपनी सुरिली आवाज से सजाया हैं और इसी वजह से लोगों के दिलों पर राज भी कर रहीं हैं।
इस फैक्ट के अलावा कि जसलीन रॉयल एक शानदार सिंगर हैं, उनके बारे में कई छिपे हुए फैक्ट्स हैं।
तो चलिए रांझा सिंगर के बारे में इन मजेदार अननोन फैक्ट्स पर एक नज़र डालते हैं।
1. म्यूजिक इंडस्ट्री में जसलीन रॉयल का पहला कदम।
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जसलीन रॉयल ने इंडियन रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में हिस्सा लिया था। उन्हें शो के जजों द्वारा वन वीमेन बैंड का टैग दिया गया था।
2. इस साल जसलीन का खुद को जन्मदिन का तोहफा।
फाइनली सेलिब्रेशन का समय आ गया है, क्योंकि इस साल बर्थडे गर्ल ने खुद को एक घर गिफ्ट किया है। जसलीन रॉयल जल्द ही अपने नए स्वीट होम में शिफ्ट होने वाली हैं।
3. जसलीन एक पेट लवर हैं
सिंगर एक रियल पेट लवर हैं और उनके साथ वह अपना क्वालिटी टाइम बिताती हैं। जानवरों के लिए जसलीन के प्यार को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा जा सकता हैं। जसलीन अक्सर उनके साथ क्यूट वीडियोज और फोटोज पोस्ट किया करती हैं। कई बार ऐसा भी हुआ है जब सिंगर के कॉन्सर्ट में स्पेशल गेस्ट के रूप में पालतू जानवरों को देखा गया है और उन्होंने उनके लिए गाना भी गाया है।
4. जसलीन की इंस्पिरेशन ए.आर रहमान हैं
जसलीन रॉयल जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई हैं, वो लेजेंड एआर रहमान को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं। सिंगर ने दिग्गज के साथ अपना पहला IIFA अवॉर्ड साझा किया है और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह ऐसा करके कितनी लकी फील कर रही हैं।
5. जसलीन को कॉलेज में क्लास से निकाल दिया जाता था क्योंकि वह म्यूजिक में बहुत ज्यादा ध्यान देती थी
जसलीन हमेशा से म्यूजिक लवर रही हैं और सिंगर को कॉलेज में रहते हुए अक्सर सजा मिलती थी, क्योंकि उन्हें क्लास से ज्यादा म्यूजिक में दिलचस्पी थी। सजा के तौर पर सिंगर को क्लास से बाहर निकल जाने को कहा जाता था।


