- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
पीएनबी ने असम राइफल्स महानिदेशालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया
नई दिल्ली, 25 मई 2026: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने शिलांग में महानिदेशालय असम राइफल्स के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएनबी बैंक की प्रमुख योजना “पीएनबी रक्षक प्लस” के तहत असम राइफल्स के सभी सेवारत कर्मियों और पेंशनभोगियों को बढ़े हुए बीमा कवरेज और अन्य लाभों के साथ सेवाओं का एक विशेष पैकेज पेश कर रहा है।
असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा, एवीएसएम, एसएम के साथ-साथ बैंक के मुख्य रक्षा बैंकिंग सलाहकार मेजर जनरल डी.एस. बिष्ट, एसएम, वीएसएम* (सेवानिवृत्त) और महाप्रबंधक श्री संजीव भारद्वाज की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। इस समझौते पर महानिदेशालय असम राइफल्स की ओर से ब्रिगेडियर संदीप चटर्जी, एसएम और पीएनबी की ओर से अंचल प्रबन्धक (गुवाहाटी) श्री बिजेंद्र सिंह ने हस्ताक्षर किए।
इसके तहत मिलने वाले लाभ निम्नलिखित हैं:
- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा – 100 लाख रूपये
- हवाई दुर्घटना बीमा — 150 लाख रूपये
- पूर्ण/आंशिक दिव्यांगता कवरेज — 100 लाख रूपये
- सैन्य अभियानों के दौरान मृत्यु पर अतिरिक्त कवरेज—10 लाख रूपये
इसके अलावा, उन्हें स्वास्थ्य बीमा कवरेज, रिटेल लोन में रियायतें, और रक्षक खाताधारकों के आश्रितों एवं परिवारों के लिए विशेष योजनाओं जैसे कई अन्य लाभ भी प्रदान किए जा रहे हैं। बैंक सशस्त्र बलों के समुदाय को सहयोग देने और उनका सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रतिबद्धता को कायम रखेगा।


