- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (IGI) ने शानदार प्रदर्शन किया; इस तिमाही के दौरान राजस्व में 21% और EBITDA में 21% की बढ़ोतरी दर्ज की
मुंबई 24 May 2026: इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (इंडिया) लिमिटेड (IGI) पूरी दुनिया में स्वतंत्र रूप से ग्रेडिंग एवं प्रमाणन सेवाएं उपलब्ध कराने में सबसे आगे है, जिसने मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया।
कंपनी ने अपने व्यवसाय के सभी प्रमुख क्षेत्रों, जैसे कि कुदरती डायमंड्स, लैब में बने डायमंड्स, और LGD ज्वेलरी के क्षेत्र में शानदार प्रगति को बरकरार रखते हुए, इस तिमाही के दौरान राजस्व में 21% और EBITDA में 21% की बढ़ोतरी दर्ज की है।
इस तिमाही (जनवरी – मार्च 2026) के दौरान कारोबार के संचालन से प्राप्त कुल राजस्व 3,686 मिलियन रुपये और EBITDA 2,360 मिलियन रुपये तक पहुंच गया। इस अवधि के दौरान PAT पिछले साल की तुलना में 28% की बढ़ोतरी के साथ 1,796 मिलियन रुपये दर्ज किया गया।
कंपनी ने अपनी वित्तीय रिपोर्टिंग व्यवस्था में बदलाव करते हुए इसे कैलेंडर वर्ष की जगह मार्च में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के अनुरूप कर लिया है। इस वजह से, मौजूदा रिपोर्टिंग अवधि कुल 15 महीनों की है, जो 31 मार्च, 2026 को पूरा हुआ है।
जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक की पंद्रह महीने की अवधि के दौरान, कंपनी ने जनवरी 2024 से मार्च 2025 की अवधि की तुलना में संचालन से प्राप्त राजस्व में 18% और EBITDA में 22% की बढ़ोतरी दर्ज की है। मार्च 2026 के 15 महीनों में EBITDA मार्जिन 60.9% दर्ज किया गया। इसी तरह, समेकित PAT भी मार्च 2025 के 15 महीनों की तुलना में 25% की बढ़ोतरी के साथ, मार्च 2026 के 15 महीनों के दौरान 7,112 मिलियन रुपये तक पहुंच गया। साथ ही, इस अवधि में PAT मार्जिन भी 41.8% से बढ़कर 44.5% हो गया।
वित्तीय प्रदर्शन के मुख्य अंश– IGI समेकित (मिलियन रुपये में):
तिमाही जनवरी – मार्च 2025 जनवरी – मार्च 2026 साल-दर-साल वृद्धि %
राजस्व 3,048 3,686 21%
EBITDA 1,958 2,360 21%
PBT 1,914 2,386 25%
PAT 1,407 1,796 28%
15महीने जनवरी24- मार्च 25 जनवरी 25- मार्च 26 साल-दर-साल वृद्धि %
राजस्व 13,580 15,976 18%
EBITDA 7,955 9,728 22%
PBT 7,769 9,688 25%
PAT 5,680 7,112 25%
इस मौके पर IGI के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, श्री तेहमास्प प्रिंटर ने कहा, “हमने इस तिमाही के दौरान AGL के अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है, जो IGI के विकास के सफर में रणनीतिक तौर पर एक बड़ी उपलब्धि है। इस अधिग्रहण से दुनिया भर में हमारी मौजूदगी और मजबूत होगी, बहुत अधिक संभावना वाले रंगीन पत्थरों के सर्टिफिकेशन क्षेत्र में हमारी क्षमता का दायरा भी बढ़ेगा, और हमारे पोर्टफोलियो में हीरों के अलावा अन्य सेवाओं को शामिल करके इसमें विविधता लाना संभव होगा। हमें दोनों कंपनियों के कामकाज को एक साथ जोड़ने, दोनों कंपनियों के ग्राहकों के तालमेल, एक-दूसरे के प्रोडक्ट्स बेचने के अवसर के साथ-साथ पूरी वैल्यू चेन में मजबूत पकड़ की असीमित संभावनाएं नजर आ रही हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आगे चलकर इस अधिग्रहण से पूरी दुनिया में IGI का विस्तार करने, विकास के नए क्षेत्रों में कदम रखने और एक बड़े एवं विविधतापूर्ण सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के रूप में इसकी पहचान को और मज़बूत करने में मदद मिलेगी।”
“इसके साथ ही, हमने पूरे संगठन में टेक्नोलॉजी को अपनाना और संचालन गतिविधियों में उत्कृष्टता लाना लगातार जारी रखा है। AI और मशीन लर्निंग को शामिल करने के हमारे चल रहे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाना, काम पूरा होने में लगने वाले समय में सुधार करना, अपने कामकाजी क्षमता को बढ़ाना और संचालन का अधिक सुव्यवस्थित एवं बड़े पैमाने पर विस्तार योग्य मॉडल तैयार करना है। हम मानते हैं कि इन सभी चीजों में निवेश से हमारे ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने तथा लंबे समय तक लगातार विकास में काफी मदद मिलेगी।“
इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स और भविष्य की रूपरेखा
पूरी दुनिया में ग्राहकों की बदलती पसंद, नई टेक्नोलॉजी के विकास और सर्टिफिकेशन की बढ़ती मांग की वजह से हीरा एवं आभूषण उद्योग में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। भारत में लोगों की खर्च करने लायक आय में बढ़ोतरी, मध्यम वर्ग का विस्तार और लग्ज़री निवेश के तौर पर हीरों की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से इस बाजार का बड़ी तेजी से विस्तार हो रहा है।
पूरी दुनिया में लैब में तैयार होने वाले हीरों के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से इस इंडस्ट्री में भी बदलाव आया है, क्योंकि किफायती होने और पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाने की खूबी की वजह से इन्हें दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। चूंकि आभूषणों की प्रमाणिकता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र सर्टिफिकेशन अब बेहद जरूरी होता जा रहा है, और इस क्षेत्र में सबसे आगे होने की वजह से IGI कहीं बेहतर स्थिति में है।
इसके अलावा, सर्टिफाइड हीरों, रत्नों और आभूषणों की मांग अब सिर्फ पारंपरिक बाजारों तक ही सीमित नहीं रह गई है, जिससे इस इंडस्ट्री में पारदर्शिता और भरोसे की ज़रूरत और भी बढ़ गई है। IGI कई अलग-अलग तरीकों से अपने ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराता है जिनमें IGI के स्थायी लैब्स, फैक्ट्रियों के अंदर बनी लैब्स, और चलते-फिरते मोबाइल लैब्स शामिल हैं, जो ग्राहकों के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने के अलावा कंपनी को दूसरों से आगे रखने में मददगार हैं। लगातार इनोवेशन को अपनाने और दुनिया भर में अपनी मौजूदगी को
बढ़ाकर, IGI नए उभरते अवसरों का लाभ उठाने और आभूषण उद्योग के लिए सबसे पसंदीदा सर्टिफिकेशन भागीदार के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


