- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रेस्टीज स्कूल का धीरज बना वैज्ञानिक
इंदौर. प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल की निर्देशिका -श्रीमती सुनीता जैन ने बताया कि धीरज अडवानी ने प्रेस्टिज पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर आई आईटी रूडकी से एमटेक की उपाधी प्राप्त की,
तत्पश्चात धीरज अडवानी ने वैज्ञानिक बनने के लिये परीक्षा दी। और उनका चयन डॉ. भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुंबई में हुआ। केन्द्र की चयन प्रक्रिया में पूरे देश से 2.5 लाख छात्रों ने भाग लिया, उनमें से सिर्फ 25 छात्रों का चयन हुआ।
उन 25 छात्रों में धीरज भी है इस पर उनके माता पिता व प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के शिक्षको को भी गर्व है। धीरज का चयन होते ही, धीरज सर्वप्रथम अपने विद्यालय प्रेस्टीज आए और उन्होंने अपने शिक्षको का आशिर्वाद ग्रहण किया।
धीरज की इस अद्भुत उपब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य-डॉ. प्रकाश चौधरी ने धीरज को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती रेखा कूपूर, माणिक भिसे, शीना अब्राहम, अरूण पासवान व माधव मंत्री विशेष रूप से उपस्थित थे।


