- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड ने इंदौर में लॉन्च किया एक्सक्लूसिव नोबिलिया मॉड्यूलर किचन एक्सपीरियंस सेंटर
प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड के पंकज शर्मा ने इंदौर में नोबिलिया एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया
इंदौर, 8 सितंबर 2021: प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड, भारत का अग्रणी लाइफस्टाइल सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। कंपनी ने अपनी सहयोगी जर्मनी की कंपनी नोबिलिया के साथ ऑपरेशंस के विस्तार को आगे बढ़ाते हुए इंदौर (मध्यप्रदेश) में अपना एक्सक्लूसिव स्टोर खोल दिया है। बता दें कि नोबिलिया का नाम दुनिया के सबसे बड़े मॉड्यूलर किचन उत्पादकों में शुमार है। इस एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड के श्री पंकज शर्मा (प्रेसीडेंट- जॉनसन बाथरुम्स एंड नोबिलिया किचन्स) के द्वारा किया गया। साथ में मौजूद थे इवान फिट-आउट के श्री दिलीप मेहता (लेखक, गायक और अभिनेता)।
नोबिलिया के जरिए प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रयासरत है, जिसमें ग्राहकों को भारत में लक्झरी और स्टाइल से भरपूर जर्मन मेड मॉड्यूलर किचन मुहैया करवाए जा सके। कंपनी की कोशिश इसके जरिए किचन बिजनेस में आ रहे ग्लोबल ट्रेंड्स को भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाना है। नया 3,400 स्क्वेयर फीट का नोबिलिया स्टोर एमजे बिजनेस पार्क, सी21 मॉल के पीछे, स्कीम नंबर 54, इंदौर (मध्यप्रदेश 452010) में मौजूद है। स्टोर में नोबिलिया के द्वारा हाल ही में लॉंच किए गए उत्पाद भी मौजूद हैं, जिनमें वाटर प्रूफ किचन वर्क टॉप्स, फ्री स्टैंडिंग वॉशिंग मशीन या डिशवॉशर सॉल्यूशन, एंटी-फिंगर प्रिंट शटर्स, नए ग्लास फिनिश शामिल हैं।
साथ में, नोबिलिया के द्वारा नई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्यूब, मैटल सेक्शन जैसे उत्पाद भी स्टोर में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह सिस्टम एंड डिजाइन के साथ स्टैंडर्ड, एक्सएल और मैक्सी 3 ऊंचाई में उपलब्ध हैं जो किचन स्पेस में ज्यादा ऊंचाई और डिजाइन की मौजूदगी को सुनिश्चित करते हैं। नोबिलिया ने हाल ही में स्पेसफ्लेक्स(SpaceFlexx®) को लॉन्च किया है, यह कंटेनर को स्टोरेज करने के लिए एक्सक्लूसिव ऑर्गनाइजिंग सिस्टम है। यह उन लोगों के लिए बिल्कुल आदर्श प्रारूप है, जो साफ सुथरा किचन पसंद करते हैं मगर केबिनेट में किसी भी तरह का क्रम नहीं ढूंढ पाते हैं। आभासी तौर पर स्पेसफ्लेक्स में किचन का हर बर्तन रखा जा सकता है, क्योंकि इसमें फ्लेक्जिबल डिवाइडर नेस्टेक्स (Nesttex®) लगा है, जो सामान के हिसाब से खुदको व्यवस्थित करने में सक्षम है। इस तरह स्पेसफ्लेक्स(SpaceFlexx®) आसानी से अलग आकार के बर्तनों को न सिर्फ अपने अंदर रख सकता है बल्कि उन्हें उनके स्थान पर सुरक्षित भी बनाए रखता है।

श्री पंकज शर्मा (प्रेसीडेंट- जॉनसन बाथरुम्स एंड नोबिलिया किचन्स) ने कहा, “इंदौर में नोबिलिया एक्सपीरियंस सेंटर, नोबिलिया की विश्वस्तरीय तकनीक और जॉनसन की विश्वस्तरीय सॉल्यूशन मुहैया करवाने की विरासत का तालमेल है। प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड निरंतर आगे बढ़ते हुए मॉड्यूलर किचन बिजनेस पर फोकस कर रहा है जो उनके विभिन्नता से परिपूर्ण बिजनेस को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण चालक है। इंदौर समेत अन्य शहरों में ऊंचे और लक्झरी उत्पादों की बढ़ती हुई मांग ने ब्रांड को स्थानीय बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है। हम सुश्री रितु मेहता (इंजीनियर) एंड श्री सनी डोशी (एमबीए) के साथ पार्टनरशिप करके बेहद खुश हैं, जो ऊर्जा से भरपूर उद्यमी हैं और एचएनआई सेगमेंट में सॉल्यूशन बेस्ड प्रोडक्ट को बेचने की अच्छी समझ रखते हैं। इस नए कंसेप्ट स्टोर के जरिए हम इंदौर के निवासियों को विश्वस्तरीय मॉड्यूलर फर्नीचर सॉल्यूशन उपलब्ध करवाएंगे।” इस अवसर का लाभ उठाते हुए एच एंड आर जॉनसन (इंडिया) आधुनिक भारत में मॉड्यूलर किचन के बाजार में बड़ी बढ़त देख रहा है, क्योंकि ग्राहक अब केवल व्यवहारिक सॉल्यूशन ही नहीं तलाश रहा है बल्कि वह लाइफस्टाइल, डिजाइन और आराम को भी समान महत्व दे रहा है।
श्री शर्मा ने कहा, “नोबिलिया भारत में 2013 से मौजूद है और देशभर में करीब 3 हजार किचन बेच चुकी है। फिलहाल, हमारे भारत में 4 शो रुम हैं, जो मुंबई, पुणे, चेन्नई और इंदौर में मौजूद हैं। सितंबर के अंत तक इस सूची में हम बैंगलुरु नोबिलिया एक्सपीरियंस और जोड़ेंगे। दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह में अहमदाबाद और जयपुर में भी एक्सक्लूसिव नोबिलिया एक्सपीरियंस सेंटर होगा।” “किचन से कुछ ज्यादा” के अपने मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नोबिलिया ने नए इनोवेटिव ऑफर्स के साथ अपने ग्राहकों तक पहुंचा रहा है! इसमें यूटिलिटी रुम्स, बाथरुम फर्नीचर और लीविंग स्पेस के लिए सॉल्यूशन जैसे उत्पाद शामिल हैं, जो ग्राहकों के लिए बेहतर कीमत पर प्रमाणिक जर्मन उत्पादों के रूप में मौजूद हैं।


