- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रैपिडो बाइक का इंदौर में संचालन शुरू
इंदौर. रैपिडो बाइक ने अपना परिचालन इंदौर में शुरू किया। बेंगलुरु स्थित यह कंपनी पारंपरिक चैपहिया टैक्सियों को बाइक से बदल कर परिवहन की सदियों पुरानी अवधारणा पर एक नया रिवाज प्रस्तुत कर रहा है।यह यात्रियों को कार या सार्वजनिक परिवहन के बजाय एक बाइक का वैकल्पिक विकल्प प्रदान करता है ताकि वे ट्रैफिक जाम के दौरान जल्दी से नेविगेट कर सकें और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
रैपिडो के सिटी हेड विशाल सेठी और सौरभ नामेदव ने बताया कि लॉन्च के मद्देनजर, रैपिडो वर्तमान में महज 10 रुपये में 3 किमी के हिसाब से परिचालन दरों की पेशकश कर रहा है।इसका उद्देश्य नागरिकों के लिए कम्यूटिंग को आसान बनाना और उन्हें शॉट – कट सड़कों और ट्रैफिक जाम को आसानी से नेविगेट करने में सक्षम बनाना है। ऐप को एंड्रॉइड या आइओएस फोन में आसानी से प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।ऐप के माध्यम से आप अपने पिकअप और ड्रॉप स्थानों को डालकर अपनी सवारी बुक कर सकते हैं।एक राइडर, जिसे रैपिडो श्कैप्टनश् के रूप में भी जाना जाता है, वह आपको अपने स्थान से पिक कर के आपको अपने इच्छित गंतव्य पर छोड़ देगा।
रैपिडो के रीजनल मैनेजर जितेश के अनुसार, “रैपिडो की कांसेप्ट सिंगल यात्रियों के लिए किफायती, सुविधाजनक और उच्च गुणवत्ता वाली परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए है, विशेष रूप् से उन लोगों को जो दूर की यात्रा करने या कहीं जल्दी जाने की आवश्यकता है।यह कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जिसे किसी परीक्षा के लिए देर हो रही हो या किसी आपात स्थिति किसी कार्यक्रम में पहुंचना हो, या अस्पताल जाना हो। ऐसे मामलों में, कार या बस की तुलना में बाइक तेजी से चलती है।हालांकि, हर किसी के पास एक बाइक नहीं हो सकती है या कोई चलाना भी नहीं जानता हो।इसी खासियत की वजह से रैपिडो सभी के लिए बेहतरीन है.
भारत की सबसे बड़ी बाइक टैक्सी सेवा, रैपिडो अब भारत के 40 शहरों में अपना सेवा दे रही है।रैपिडो का मुख्य उद्देश्य किफायती, लागत प्रभावी, ईंधन-कुशल और समय की बचत वाला परिवहन सेवा प्रदान करना है।इस बाइक-टैक्सी बुकिंग ऐप पर एक मिलियन से अधिक संतुष्ट ग्राहकों और 30 मिलियन से अधिक राइड्स के साथ, रैपिडो हर दिन ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने और परिवहन के तेज और किफायती स्रोत प्रदान करके अपने जीवन में खुशी लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
रैपिडो उपयोग कर्ता कैसे बनेंरू
उपयोगकर्ता को रैपिडो मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा और सवारी बुक करनी होगी। एक राइडर, जिसे रैपिडो श्कैप्टनश् के रूप में भी जाना जाता है, आएगा और आपको आपके स्थान से पिक और आपको अपने इच्छित गंतव्य पर छोड़ देगा।कंपनी अपने सभी कैप्टन और ग्राहकों के लिए शावर कैप और हेलमेट देने के साथ सड़क सुरक्षा नियमों पर बहुत जोर देती है।हर किसी के पास बाइक नहीं हो सकती है या कोई इसे चलाना भी नहीं जानता हो। उस समय रैपिडो आपके लिए उपलब्ध है, समय के साथ हमने छात्रों व पेशेवर लोगों को समय पर उनके स्थानों तक पहुंचाया है। रैपिडो का उपयोग करके अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एकल यात्री और पर्यट कभी इससे लाभान्वित हुए है।
रैपिडो कैप्टन कैसे बनेंरू
कोई भी कैप्टन के रूप् में साइन अप कर एक अच्छा आमदनी प्राप्त कर सकता हैं। इसके अलावा, रैपिडो लोगों के लिए रोजगार के अवसरों पर भी जोर देता है।एक रैपिडो कैप्टन बनने के लिए, आपके पास एक दोपहिया वाहन, एक एण्ड्राइड फोन और एक ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वे रैपिडो कैप्टन के रूप् में साइन अप कर सकते हैं।वर्तमान में, भारत में कई रैपिडो कैप्टन हर महीने 25 हजार रुपये तक कमाते हैं।रैपिडो अपने कप्तान को सवारी की लागत का एक हिस्सा के साथ ही कई अन्य लाभ भी देता है।


