- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रीडर्स डाइजेस्ट ने ब्लू डार्ट को लगातार 14वें वर्ष ‘सबसे भरोसेमंद ब्रांड’ की सूची में शामिल किया
ब्लू डार्ट ने अपनी ‘फर्स्ट इन, लास्ट आउट’ पॉलिसी के तहत, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण दवाइयों एवं चिकित्सा के लिए आवश्यक सामानों की तुरंत आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए, लॉकडाउन की अवधि में भी अपने सभी मालवाहक विमानों की उड़ान सेवाओं को जारी रखा।
मुंबई. भारत में द्रुतगामी लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी, तथा ड्यूश पोस्ट डीएचएल ग्रुप (DPDHL) की अनुषंगी, ब्लू डार्ट को रीडर्स डाइजेस्ट द्वारा लगातार 14वें वर्ष के लिए ‘सबसे भरोसेमंद ब्रांड’ के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
ब्लू डार्ट ने हमेशा से ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत दी है और इसी नीति को अपना आधार बनाया है, और यही बात आज के दौर के इस प्रतिस्पर्धी बाजार में दूसरे एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स संगठनों से ब्रांड को अलग बनाती है।
कंपनी ब्लू डार्ट के प्रत्येक कार्यालय में विश्वसनीयता, जवाबदेही और परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की क्षमता के अपने बुनियादी मूल्यों को हमेशा सुनिश्चित करती है, जिससे प्रत्येक टचपॉइन्ट पर ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सेवाएं प्रदान की जा सके। इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि, ब्लू डार्ट अपने ग्राहकों के बीच सबसे पसंदीदा सेवा प्रदाता के तौर पर बरकरार रहे।
रीडर्स डाइजेस्ट के ट्रस्टेड ब्रांड्स सर्वे के माध्यम से बीते वर्षों में भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों के बारे में जानकारी हासिल हुई है। इस अध्ययन ने उपभोक्ताओं की पसंद एवं ब्रांड की प्राथमिकता पर आधारित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मानदंड के रूप में प्रतिष्ठा अर्जित की है।
इस अध्ययन में मुख्य रूप से इस बात का पता लगाया जाता है भारतीय किस ब्रांड पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं, और पूरे देश में उपभोक्ताओं को पूरी तरह निष्पक्ष और विश्वसनीय संदर्भ प्रदान करता है।
इसके अलावा, यह दर्शाता है कि कौन से ब्रांड ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और गुणवत्ता युक्त सेवाएं प्रदान करने के अपने वादे पर कायम रहते हुए दूसरे ब्रांडों से आगे है, साथ ही उपभोक्ताओं की नजर में उसकी छवि सकारात्मक है।
ब्लू डार्ट ने ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने तथा खुद को बेहद अस्थिर माहौल के अनुरूप ढालने पर विशेष ध्यान दिया है, जिसकी वजह से यह लोगों की नज़रों में सबसे भरोसेमंद और कुशल ब्रांड बन गया है, जो सभी शिपमेंट की डिलीवरी बिल्कुल सही समय पर करता है।

पुरस्कार मिलने के बाद, ब्लू डार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर, बाल्फोर मैनुअल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “लगातार 14वें वर्ष एक ‘भरोसेमंद ब्रांड’ के तौर पर सम्मानित किए जाने से हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। ब्लू डार्ट हमेशा से ही एक ऐसी कंपनी रही है जिसे सबसे पसंदीदा सेवा-प्रदाता और सबसे पसंदीदा नियोक्ता के रूप में मान्यता दी गई है, और यही बात हमें सबसे अविश्वसनीय रूप से पसंदीदा कंपनी बनाती है।
ब्लू डार्ट ने हमेशा से ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत दी है और इसी नीति को अपना आधार बनाया है, इसलिए एक प्रीमियम ब्रांड के तौर पर अपनी स्थिति को बरकरार रखने में सेवाओं की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। हम अपने शेयरधारकों, हितधारकों और ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने हमपर भरोसा किया और इस विश्वास को कायम रखा।
ब्लू डार्ट ने ‘लाइफलाइन उडान’ पहल में भारत सरकार के साथ निकटता से भागीदारी के अलावा महत्वपूर्ण दवाइयों एवं चिकित्सा के लिए आवश्यक सामानों की तुरंत आपूर्ति को सुनिश्चित करते हुए, वर्तमान में फैल चुकी कोविड-19 महामारी के दौरान आवश्यक सेवा प्रदाता के रूप में बेहद अहम भूमिका निभाई है। महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश की मदद करने के लिए, कंपनी ने कई राज्य सरकारों, स्थानीय नगरपालिकाओं, अस्पतालों और अनुसंधान संस्थानों को सहायता उपलब्ध कराई है। लॉकडाउन में लागू प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट दिए जाने के साथ ही, राष्ट्र में व्यवसाय को सुविधाजनक बनाने में योगदान देने वाली एक कंपनी के तौर पर, ब्लू डार्ट ने विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों में काम किया तथा पूरे देश में हर तरह के व्यवसायों और आम जनता के लिए आवश्यक और गैर-आवश्यक शिपमेंट को सही समय पर उन तक पहुंचाया है।
ब्लू डार्ट ने महामारी के दौरान सबसे पहले संपर्क-रहित डिलीवरी सुविधा के शुभारंभ की घोषणा की, तथा संपर्क-रहित सुविधा के साथ कंपनी द्वारा शुरू की गई घर-घर तक एक्सप्रेस पिक-अप एवं डिलीवरी सेवा को पुरस्कार भी मिल चुका है। इस सुविधा को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के सख्त मानदंडों और प्रक्रियाओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है, ताकि शिपमेंट की डिलीवरी के दौरान किसी प्रकार के संपर्क की संभावना को खत्म किया जा सके।


