- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्पोर्ट्ज विलेज का अपने एक्टिव क्लब प्रोग्राम के सहारे बच्चों का स्क्रीन टाइम अधिक फलदायी बनाने का लक्ष्य है
भारत. हम इस तथ्य से भली-भांति परिचित हैं कि कोविड-19 महामारी ने न सिर्फ वैश्विक अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है, बल्कि इसने हमारी जीवन शैली को भी तहस-नहस कर दिया है। बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं; वे अपने घरों की चारदीवारी में कैद होकर रह गए हैं। एक सर्वे से खुलासा हुआ है कि लॉकडाउन के चलते बच्चों द्वारा स्क्रीन के सामने बिताए गए समय में 100% की बढ़ोत्तरी हुई है।
देखने में यह आ रहा है कि जो बच्चे स्क्रीन के सामने बहुत ज्यादा समय गुजारते हैं, उनको निकट दृष्टिदोष हो जाने अथवा उनका वजन बढ़ जाने का खतरा पैदा हो सकता है, क्योंकि उनकी शारीरिक गतिविधियां बेहद सीमित हो जाती हैं।
वर्तमान में माता-पिता और अभिभावक इस हकीकत को देख कर चिंतित हैं कि बच्चों द्वारा स्क्रीन के सामने बिताया गया अधिकांश समय व्यर्थ जाता है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके बच्चे के स्क्रीन टाइम को ज्यादा सार्थक एवं फलदायी तरीके से उपयोग में लाया जा सके, वे विभिन्न रास्तों की तलाश कर रहे हैं।
उपर्युक्त चिंताओं को ध्यान में रखते हुए भारत के सबसे बड़े युवा स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्ज विलेज ने 4 से 19 साल की उम्र के बच्चों के लिए एक्टिव क्लब नामक एक विशेष प्रोग्राम विकसित किया है। स्पोर्ट्ज विलेज इस दिलचस्प फिटनेस एवं कौशल-आधारित प्रोग्राम के माध्यम सेबच्चों कोअपने घरों में आराम से शारीरिक तौर पर सक्रिय बनाए रखने तथा उनकी खेल-कूद की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। एक्टिव क्लबप्रोग्राम ने बहुत छोटी-सी अवधि में ही 1200 से अधिक माता-पिता का विश्वास जीत लिया है।
जहां तक पठन-पाठन का संबंध है, स्कूलों के खुलने का समय अनिश्चितकाल तक आगे बढ़ाए जाने के मद्देनजर इसे ऑफलाइन से ऑनलाइन में तेजी से स्थानांतरित होते देखा गया है। जबकि बच्चों के लिए स्पोर्ट्स और शारीरिक शिक्षा में यह स्थानांतरण बहुत धीमी गति से हो रहा है। कोविड रहे या ना रहे, बच्चों को अब भी अपने स्वास्थ्य, रोग प्रतिरक्षा प्रणाली के साथ-साथ खुशियां हासिल करने के लिए खेलना और अपने घर को नया प्लेग्राउंड बनाना आवश्यक है।
एक्टिव क्लब प्रोग्राम इस कमी को पूरा करने का इरादा रखता है और स्पोर्ट्स तथा फिटनेस को बच्चे की दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहता है। एक्टिव क्लब प्रोग्रामकेवल यही नहीं सुनिश्चित करता है कि बच्चे को खेलने और मौज-मस्ती करने को मिले, बल्कि यह किसी बच्चे की स्पोर्ट्स यात्रा की बुनियाद भी रखता है।
प्रशिक्षक के नेतृत्व में चलने वाला यह प्रोग्राम बच्चों और माता-पिता को विभिन्न ऐसे ऑनलाइन ट्रेनिंग मॉड्यूल की सदस्यता दिलाने के इर्द-गिर्द घूमता है,जिनमें मान्यता प्राप्त प्रशिक्षक विभिन्न आयु-अनुकूल, खेल-विशिष्ट और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे।
इसके अलावा चूंकि बच्चा अपनी शारीरिक गतिविधियों को स्क्रीन से एक खास दूरी बनाकर अंजाम दे रहा होगा, इसलिए उसकी आंखों पर जोर पड़ने की संभावना बहुत कम होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ बीते 22 वर्षों से जुड़े रहे जॉन ग्लॉस्टर, जो 2004-2008 के दरम्यान भारतीय क्रिकेट टीम के फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में विख्यात हुए, ने स्पोर्ट्ज विलेज के सह-संस्थापक, सीईओ और प्रबंध निदेशक सौमिल मजुमदार के साथ मिलकर एक्टिव क्लब प्रोग्रामको तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई है।
एक्टिव क्लब प्रोग्रामके लाभ: बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर मानसिक स्वास्थ्य साथियों के साथ संवाद करने का अवसर
फिटनेस के पहलू और एक्टिव क्लब प्रोग्रामके साथ अपनी सहभागिता के बारे में बोलते हुए स्पोर्ट्ज विलेज इंडिया के चीफ क्वालिटी ऐन्ड पर्फॉर्मन्स ऑफिसर तथा इसके बोर्ड ऐड्वाइज़र जॉन ग्लॉस्टर ने कहा, “एक्टिव क्लब प्रोग्रामका अंग बनकर मुझे बेहद खुशी हुई। यह बच्चों के साथ जुड़ने का एक अभिनव तरीका है।
एक पेशेवर प्रशिक्षक के रूप में मुझे लगता है कि कम उम्र के बच्चों के मन में अलग-अलग खेलों और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने की आदत बिठानी चाहिए। खेल न केवल एक अनुशासित जीवन शैली सुनिश्चित करता है, बल्कि टीमवर्क, नेतृत्व और आत्मविश्वास जैसे कई सामाजिक-भावनात्मक कौशल विकसित करने में भी बच्चों की मदद करता है।”
एक्टिव क्लब प्रोग्रामको लेकर स्पोर्ट्ज विलेज के को- फाउन्डर, सीईओ एवं मैनजिंग डिरेक्टर सौमिल मजमुदारने टिप्पणी की, “किसी बच्चे की दिनचर्या में फिटनेस और स्पोर्ट्स को शामिल करने के तरीके में आवश्यक बदलाव लाना हमारा उद्देश्य है। बच्चे अपना अधिकांश समय स्क्रीन के सामने बिताते हैं, ऐसे में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि वे अपने स्क्रीन समय का फलदायक उपयोग करें।
बच्चों का स्वास्थ्य और फिटनेस हमेशा हमारे लिए एक प्रमुख केंद्र बिंदु रहा है, और हमने यह सुनिश्चित किया है कि फिटनेस विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों का सर्वोत्तम समूह क्लब में शामिल हो, ताकि हर बच्चा सत्रों का आनंद उठाने के साथ-साथ इसमें गहराई से जुड़ सके। हमारा उद्देश्य बच्चों को फिट और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना है, फिर चाहे कोविड हो या न हो!”


