- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रेडिंगटन ने सौर ऊर्जा के अडॉप्शन एवं हरित ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने के लिए टॉप फर्मों के साथ की साझेदारी
इन नई साझेदारियों के माध्यम से रेडिंगटन अपने मौजूदा सोलर प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो बढ़ाकर उनकी उपलब्धता का विस्तार करेगी
इंदौर, : जाने-माने तकनीकी समाधान प्रदाता रेडिंगटन (NSE: REDINGTON) ने देश भर में ऊर्जा-प्रभावी समाधानों के वितरण के लिए अग्रणी कंपनियों जैसे नविटास सोलर, क्रेडेन्स सोलर, एमवी सोलर और उगरो कैपिटल के साथ साझेदारी की है। इन साझेदारियों से ऊर्जा-प्रभावी समाधानों के अडॉप्शन को बढ़ावा मिलेगा तथा देश भर में उपभोक्ताओं के लिए सोलर प्रोडक्ट्स की डिलीवरी को आसान बनाया जा सकेगा।
साझेदारी की घोषणा इन सभी प्लेयर्स की मौजूदगी में इंदौर में की गई, जिन्होंने स्थायी ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने तथा हरित ऊर्जा की दिशा में देश के प्रयासों में योगदान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाया।
ये साझेदारियां रेडिंगटन के सोलर प्रोडक्ट्स के मौजूदा पोर्टफोलियो को और अधिक सशक्त बनाकर स्वच्छ ऊर्जा के अडॉप्शन को बढ़ावा देंगी। साथ ही रेडिंगटन के साझेदारों के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स को सुलभ बनाकर टेक्नोलॉजी फ्रिक्शन को कम करने में भी कारगर होंगी।
‘हमें खुशी है कि देश भर में स्वच्छ ऊर्जा के अडॉप्शन को बढ़ावा देने के लिए हमें इन चारों अग्रणी कंपनियों के साथ साझेदारी का मौका मिला है। रेडिंगटन अपने साझेदारों एवं उपभोक्ताओं को आधुनिक तकनीक वाले प्रोडक्ट्स और समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि ये साझेदारियां ऊर्जा-प्रभावी समाधानों के अडॉप्शन को बढ़ावा देंगी और स्थायी भविष्य के हमारे दृष्टिकोण को हासिल करने में मददगार साबित होंगी।’ प्रदीप श्रीकांथन, बिज़नेस हैड, रेडिंगटन सोलर ने कहा।
रेडिंगटन सोलर कार्बन फुटप्रिन्ट को कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नविटास सोलर, क्रेडेन्स सोलर, एमवी सोलर और उगरो कैपिटल के साथ यह साझेदारी देश भर के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल उपलबध कराने के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी। कंपनी का मानना है कि सोलर पावर (सौर ऊर्जा) में देश के ऊर्जा परिवेश को बदलने की अपार क्षमता है और हम इस बदलाव में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।
क्रेडेन्स सोलर परफोर्मेन्स एवं विश्वसनीयता पर फोकस करते हुए उच्च-प्रभाविता वाले पैनल बनाती है, जिसमें बीआईएस द्वारा अनुमोदित अधिकतम 650 Wp पावर क्लास भी शामिल है। रेडिंगटन इन पैनल्स को 50 से अधिक गोदामों में स्टॉक करेगी और इन्हें 3000 से अधिक सोलर पार्टनर्स को उपलब्ध कराएगी। इसी तरह एमवी सोलर भी एक जानी-मानी कंपनी है जिसे उच्च गुणवत्ता के सोलर फोटोवोल्टिक पैनल्स के लिए जाना जाता है, और रेडिंगटन अपने मोनो एवं पॉली क्रिस्टलाईन सोलर पैनल्स को 3000 से अधिक सोलर सिस्टम इंटीग्रेटर्स के लिए 30 से अधिक गोदामों में स्टॉक करेगी।
नविटास सोलर सोलर पावर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, एनकैप्सुलेन्ट्स एवं सोलर ईपीसी सर्विसेज़ में विशेषज्ञ है, इनके चैनल पार्टनर्स और डीलर्स का व्यापक नेटवर्क है। इनकी मैनुफैक्चरिंग युनिट में सालाना 500 MW उत्पादन की क्षमता है। वहीं उगरो कैपिटल एक सूचीबद्ध एनबीएफसी है, जो लघु एवं मध्यम उद्यमों को ऋण सेवाएं प्रदान करती है। यह डीलर स्तर पर रेडिंगटन को कोलेटरल-रहित चैनल फाइनैंस समाधान उपलब्ध कराती है, साथ ही अपने एमएसएमई उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप के लिए आसान एवं किफ़ायती फाइनैंस सुविधाएं भी देती है। इन साझेदारियों के माध्यम से रेडिंगटन देश भर में ऊर्जा-प्रभावी समाधानों को सुलभ बनाकर ऊर्जा के उपभोग के प्रतिरूप में उल्लेखनीय बदलाव लेकर आएगी।


