- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ इंश्योरेंस ने देशवासियों को अपनी ज़िंदगी के सबसे सुहाने दिनों में गारंटी के साथ आय प्राप्त करने में मदद करने के लिए एक नए डिफर्ड एन्यूइटी प्लान, ‘निश्चित पेंशन’ को लॉन्च किया
मुंबई, 08 अक्टूबर, 2024: देश में जीवन बीमा के क्षेत्र की प्रमुख निजी कंपनियों में से एक, रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एक नए डिफर्ड एन्यूइटी प्लान को लॉन्च किया है, जिसे ‘रिलायंस निप्पॉन लाइफ़ निश्चित पेंशन’ का नाम दिया गया है। इस प्लान को आजीवन आय सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है, जिससे ग्राहकों को रिटायरमेंट के बाद अपनी आय को सुव्यवस्थित करने और लंबे समय में ब्याज दरों में किसी भी तरह की गिरावट से सुरक्षित रहने में मदद मिलेगी।
भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के नतीजे बताते हैं कि, वर्ष 2041 तक भारत में 60 वर्ष से अधिक उम्र की अनुमानित आबादी लगभग 15.9% (जो वर्ष 2021 में 9.7% से ज्यादा है) होगी। आबादी के स्तर पर इतना बड़ा बदलाव ही रिटायरमेंट समाधान से जुड़ी पॉलिसियों की तेजी से बढ़ रही मांग का मुख्य कारण है। कंपनी के आंतरिक शोध के अनुसार, खुद के लिए और अपने आश्रितों के लिए स्थायी, लंबे समय तक नकदी प्रवाह सुनिश्चित ही रिटायरमेंट की योजना बनाने वाले ग्राहकों की सबसे बड़ी आवश्यकता के रूप में उभर रहा है। ग्राहकों की इसी खास ज़रूरत को ध्यान में रखकर आरएनएल निश्चित पेंशन को तैयार किया गया है।

इस नए प्रोडक्ट के लॉन्च के मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री आशीष वोहरा– ईडी एवं सीईओ, ने कहा, “मौजूदा दौर में एकल परिवार की लगातार बढ़ती संख्या के साथ-साथ के लोगों के अनुमानित जीवन-काल में बढ़ोतरी हुई है, और यह भी सच है कि व्यक्ति की जमा-पूंजी के खत्म हो जाने का जोखिम बढ़ गया है। व्यक्ति को ज़िंदगी के सबसे सुहाने दिनों में गारंटी के साथ आय प्राप्त करने के लिए अपनी रिटायरमेंट की योजना जल्द-से-जल्द शुरू कर देनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि रिटायरमेंट की योजना बनाने में कभी देर नहीं होती। मुझे लगता है कि, आने वाले 10 सालों में रिटायरमेंट प्लान की मांग में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है।”
आरएनएल निश्चित पेंशन वास्तव में ज़िंदगी भर आमदनी की गारंटी, अंतिम जीवित दम्पती के लिए सुनिश्चित आय तथा अगली पीढ़ी के लिए विरासत सुनिश्चित करने जैसी रिटायरमेंट से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करती है।
इस प्लान की खास बातें इस प्रकार हैं:
· ज़िंदगी भर के लिए आमदनी की गारंटी: खुद के अलावा आपने जीवनसाथी/बच्चे/भाई-बहन/सास-ससुर के लिए आजीवन नियमित आय
· एन्यूइटी के सुविधाजनक विकल्प: रिटायरमेंट से संबंधित विशेष लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए एन्यूइटी के ढेर सारे विकल्प
· भुगतान की शर्तों में सहूलियत: अपनी ज़रूरत के अनुसार योजना बनाने हेतु 5/6/7/8/10 वर्षों की सीमित संचय अवधि
· गंभीर परिस्थितियों में नकदी की सुविधा: गंभीर बीमारी या पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में नकदी के विकल्प
रिटायरमेंट की कारगर योजना बनाने के लिए अपने और परिवार के लिए आजीवन दर की गारंटी सबसे ज़्यादा मायने रखती है, और आरएनएल निश्चित पेंशन इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करती है। इस योजना में ग्राहकों को भुगतान को स्थगित करके अपनी एन्यूइटी के प्रारंभ की तिथि चुनने के साथ-साथ अपनी ज़रूरतों के अनुसार आमदनी प्राप्त करने की समय-सीमा (मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना) चुनने की सुविधा मिलती है।
इस प्रोडक्ट को ग्राहकों के लिए बहुमूल्य बताते हुए, श्री वोहरा ने कहा, “पेंशन प्रोडक्ट्स सही मायने में आर्थिक रूप से खुद पर निर्भर रहने और अपनी विरासत के निर्माण का सबसे बेहतर विकल्पहैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लगातार प्रगति, लोगों के संभावित जीवनकाल में वृद्धि और महंगाई से जुड़े दबाव साथ मिलकर व्यक्ति के बहुत लंबे समय तक जीने और अपनी जमा-पूंजी को खत्म करने का जोखिम पैदा करते हैं। हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि, अगर सामान्य रूप से 50 साल की उम्र का कोई ग्राहक 6 वर्षों में 60 लाख रुपये जमा कर लेता है, तो उसे 60 साल की उम्र के बाद से ज़िंदगी भर के लिए सालाना लगभग 6 लाख रुपये की आय प्राप्त हो सके, साथ ही वह अपने पीछे विरासत के रूप में 60 लाख रुपये की मूल जमा-पूंजी छोड़ सके। मुझे पूरा यकीन है कि, सोच-समझकर रिटायरमेंट की योजना बनाने से भारतीयों को रिटायरमेंट के बाद सम्मान के साथ जिंदगी बिताने का अवसर मिलेगा।”


