- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सैमसंग इंडिया ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में कर्नाटक की मदद के लिए दान किए मेडिकल किट, ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर्स
भारत, 2021 – सैमसंग इंडिया ने कोविड-19 के मामलों में मौजूदा तेजी के बीच इससे मुकाबला करने में कर्नाटक की मदद करते हुए उसे 14,000 मेडिकल किट, 24 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर और 150 ऑक्सीजन सिलेंडर दान किए हैं।
इस मदद के तहत, कोरिया के बाहर सैमसंग के सबसे बड़े आर एंड डी केंद्र सैमसंग आर एंड डी इंस्टीट्यूट बैंगलोर (एसआरआई-बी), ने कर्नाटक सरकार को मेडिकल किट दान करने के लिए श्रीमद राजचंद्र सर्वमंगल ट्रस्ट (एसआरएसटी) के साथ सहयोग किया है। ये मेडिकल किट कर्नाटक सरकार द्वारा प्रिस्क्राइब की गई हैं और इसका उपयोग कोविड रोगियों द्वारा होम आइसोलेशन के दौरान किया जाएगा।
एसआरआई-बी ने कोविड-19 राहत की दिशा में काम कर रहे चैरिटेबल अस्पतालों को 14 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर दान दिए हैं। दक्षिण कोरिया से लाए गए इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स का उपयोग समाज के कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए किया जाएगा। साथ ही 10 अन्य ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स कर्नाटक सरकार को प्रदान किए गए हैं।
कर्नाटक की मदद करने के साथ ही, सैमसंग इससे पहले कोविड -19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद करने के लिए 5 मिलियन अमेरिकी डालर (37 करोड़ रुपये) देने की प्रतिबद्धता जता चुका है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों को दान दिया जा रहा है, और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों जैसे 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 3,000 ऑक्सीजन सिलेंडर और दस लाख एलडीएस सीरिंज के साथ अस्पतालों का स्तर सुधारने में मदद की जा रही है।
सैमसंग में, कर्मचारी का स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक सार्थक पहल के तहत, सैमसंग ने यह भी घोषणा की है कि वह भारत में अपने 50,000 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए टीकाकरण का खर्च उठाएगा।
एसआरआई-बी द्वारा अपने कर्मचारियों को पूर्ण कोविड केयर प्रदान की जा रही है, इसके तहत यदि आवश्यक हो तो कर्मचारियों को डॉक्टरों से टेली-परामर्श, आरटी-पीसीआर टेस्ट, रिमोट मेडिकल केयर के साथ होम पैकेज, अकेले रहने वाले लोगों के लिए भोजन और चिकित्सा किट, ठीक होने की पूरी अवधि तक का भुगतान, एक टेलिफोन कॉल पर एम्बुलेंस, आइसोलेशन और अस्पताल में भर्ती के लिए कोविड केयर सेंटर जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।


