- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
एसबीआई कार्ड ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ साझेदारी की,
सुपर-प्रीमियम को- ब्रांड क्रेडिट कार्ड ‘क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया
-क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड पर 10,000 क्रिसफ्लायर माइल्स का लाभ
क्रिसफ्लायर माइल्स के रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल सिंगापुर एयरलाइंस, स्कूट एयरलाइन और एसआईए ग्रुप के फ़्लाइट टिकट बुक करने के लिए किया जा सकता है
सिंगापुर एयरलाइंस समूह के साथ क्रिसफ्लायर माइल्स के रूप में खर्चों पर 5% तक का व्यय शुल्क वापस देगा
नई दिल्ली, 30 सितंबर 2024: भारत के सबसे बड़े प्योर – प्ले क्रेडिट कार्ड एसबीआई कार्ड ने सिंगापुर की राष्ट्रीय एयरलाइंस सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (एसआईए) के साथ आज क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड लॉन्च किया। इस अनूठे यात्रा केंद्रित सह- ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को सुपर-प्रीमियम कार्डधारकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जिसका लाभ ग्राहकों को हवाईयात्रा और जमीन दोनों प्राप्त होगा। एसआईए के इस समूह में सिंगापुर एयरलाइंस, स्कूट एयरलाइन, क्रिसशॉप डॉट कॉम, क्रिस+ लाइफस्टाइल ऐप और पेलेगो शामिल हैं। नए लॉन्च किए गए क्रेडिट कार्ड दो रूपों में उपलब्ध है – क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड और क्रिसफ्लायर कार्ड एपेक्स।
इस साझेदारी के साथ, क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड के ग्राहक अपनी यात्रा खर्चों पर कई बड़े पुरस्कार और तमाम तरह के लाभ प्राप्त कर सकेंगे। क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड पर 3,000 क्रिसफ्लायर माइल्स और क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स पर 10,000 क्रिसफ्लायर माइल्स के एक्सक्लूसिव वेलकम ऑफ़र के साथ इस कार्ड का उद्देश्य अपने चुनिंदा ग्राहकों को अद्वितीय सुविधा और लक्जरी प्रदान करना और उनकी यात्राओं को एक नए तरह का अनुभव देना है। कार्डधारक हर साल 80,000 या इससे ज़्यादा क्रिसफ्लायर माइल्स तक प्वाइट्स कमा सकते हैं। ग्राहक एसबीआई कार्ड स्प्रिंट के माध्यम से एसबीआई कार्ड वेबसाइट (SBI Card.com) पर जाकर कार्ड के लिए डिजिटल रूप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और एसबीआई कार्ड रिटेल कियोस्क पर जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।
लॉन्च के अवसर पर, एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ श्री अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा: “आय में वृद्धि, प्रौद्योगिकी की तेजी से प्रगति और डिजिटलीकरण के साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के खर्चों में भी एक नया वर्ग उभर कर सामने आया है। हमें सुपर-प्रीमियम कार्डधारक सेगमेंट में बेहतरीन और शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सिंगापुर एयरलाइंस के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है, जिसके कई लाभ हैं और इस उद्योग में एक नए पैमाने स्थापित करते हैं। हमारी साझेदारी का मकसद एसबीआई कार्ड के सुरक्षित और सरल भुगतान समाधानों और सिंगापुर एयरलाइन के शानदार नेटवर्क और विश्व स्तरीय उड़ान अनुभव को जोड़कर, ग्राहकों के यात्रा अनुभवों को एक नई दिशा के लिए उठाया एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इस अवसर पर बोलते हुए, सिंगापुर एयरलाइंस के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट लॉयल्टी मार्केटिंग श्री ब्रायन कोह ने कहा: “क्रिसफ्लायर की यात्रा एक एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम से शुरू होकर एक ट्रेवेल और जीवन शैली – केंद्रित पुरस्कार कार्यक्रम में विकसित हुई है जो हमारे ग्राहकों के लिए पूरे विश्व में खास फायदों का पिटारा खोलता है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा में तेजी से बढोतरी हुई है, और एसबीआई कार्ड जैसे भरोसेमंद के व्यापक सहभागिता के साथ, यह विशेष को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, भारत में हमारे ग्राहकों को माइल्स और विशेषाधिकार अर्जित करने का एक नया अवसर देता है, जिनका लाभ सिर्फ हमारे साथ उड़ान भरने तक सीमित नहीं है। हम एसबीआई कार्ड के साथ सहयोग करके बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं जो निश्चित रूप से एक बहुत ही सफल साझेदारी होने वाली है।”
यह को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को बेहतर माइलेज अर्जित करने के अवसर प्रदान करेगा। क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड का उपयोग करके सिंगापुर एयरलाइंस पर ₹2.5 लाख और क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स का उपयोग करके सिंगापुर एयरलाइंस पर ₹7.5 लाख के खर्च के साथ, ग्राहक क्रमशः क्रिसफ्लायर एलीट सिल्वर और क्रिसफ्लायर एलीट गोल्ड की सदस्यता में अपग्रेड होने का विशेष अधिकार प्राप्त करेंगे। अपग्रेड किए गए सब्सक्रिप्शन वाले ग्राहकों को अतिरिक्त सामान भत्ता, प्राथमिकता वाली चेक-इन और बोर्डिंग, एक्सक्लूसिव बोनस माइल्स, सीट चयन का विशेषाधिकार, लाउंज एक्सेस, यात्रा पर बढ़ा हुआ बीमा कवरेज और बहुत से लाभ मिलेंगे जिससे उनकी यात्रा सरल और अनोखे अनुभव वाली होगी। ग्राहकों द्वारा अर्जित रिवॉर्ड पॉइंट को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के, क्रिसफ्लायर माइल्स के रूप में मासिक रूप से उनके खाते में जमा किया जाएगा। कमाए गए माइल्स को सिंगापुर एयरलाइंस पर फ़्लाइट टिकट या अपग्रेड, स्कूट की फ़्लाइटों, क्रिसशॉप डॉट कॉम से खरीदे गए गिफ़्ट और पेलागो के ज़रिए दुनिया भर में यात्रा के अनुभवों की बुकिंग के लिए रिडीम किया जा सकता है।
क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड के लिए ज्वाइनिंग और वार्षिक नवीनीकरण शुल्क ₹2,999 प्लस लागू टैक्स और ₹9,999 प्लस लागू टैक्स क्रिसफ्लायर एसबीआई कार्ड एपेक्स के लिए है।
प्रत्येक क्रेडिट कार्ड को ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार प्रदान करने के लिए क्यूरेट किया जाता है और यह अमेरिकन एक्सप्रेस और मास्टरकार्ड भुगतान प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है।
यह साझेदारी एसबीआई कार्ड के अपने कार्डधारकों के अनुभव को बढ़ाने के निरंतर प्रयास को उजागर करती है और प्रीमियम यात्रा लाभ और भुगतान में अच्छी सुविधा प्रदान करते हुए विश्वास और सुरक्षा को बढ़ावा देती है।


