- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सिंधिया के राज्यसभा नामाकंन पर सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज
भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आलोचनाओं का दौर जारी है। भोपाल में शुक्रवार को राज्यसभा नामांकन करने भाजपा समर्थकों और नेताओं के साथ पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया का खूब स्वागत और आवभगत किया गया। उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे। हालांकि ट्वीटर पर उनके विरोधी भी पूरे दिन सक्रिय रहे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुकवार को भोपाल में भाजपा की शान में कसीदे गढ़े वहीं पार्टी के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने की भी बात कह भाजपा कार्यकर्ताओं का दिल जीतने का प्रयास किया। हालांकि भ्नहीं जुड़ सकें हैं।
कांग्रेस को छोड़ने के बाद उनपर सोशल मीडिया में उनको धोखा देने और इससे संबंधित तमाम संज्ञाओं से नवाजा जा रहा है। टवीटर पर शुक्रवार को “विभीषण सिंधिया” पूरे दिन ट्रेंड करता रहा। जिसपर कांग्रेस और कांग्रेसी कार्यकर्ता उनको दगाबाज और धोखा बताने वाला बताया।
कई समर्थकों ने तो कहा कि अगर उनको कांग्रेस आलाकमान से शिकायत थी तो वो उचित मंच पर रखते। इससे लाखों कार्यकर्ताओं का दिल टूट गया है। एक टवीट के अनुसार कमलनाथ को नीचा दिखाने के लिए सिंधिया का इस स्तर तक गिर जाना भी लोगें ने दुर्भाग्यपूर्ण ठहराया।
एक ट्वीटर हैंडिल पर लिखा कि राज्यसभा में जाने के लिए मध्यप्रदेश की सरकार को संकट में डालना कहां कि नैतिकता है। महाराजा को यह जरा भी शोभा नहीं देता कि वह ऐसी छोटी हरकत करें।
सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों की हर खबर पर आरोप प्रत्यारोप का दौर सिंधिया के समर्थकों और विरोधियों के बीच पूरे दिन चलता रहा। इस संग्राम में अब तो कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भी पूरी तरह से सक्रिया दिखाई दे रहे हैं।


