- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
सीरत कपूर की सुरीली आवाज ने एक बार फिर कर दिया सभी फैंस को दीवाना जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज़ हुआ ‘आओ ना’ का नया लो-फाई वर्ज़न
टॉलीवुड एक्ट्रेस सीरत कपूर ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल Jjust Music के साथ की थी। इस लेबल ने पहले भी ‘गोरी है कलाइयां’, ‘इक वारी’, ‘बरसात’, ‘रब्बा मेरेया’ जैसे हिट गाने दिए हैं।
सीरत कपूर का गाना ‘आओ ना’ जब पहली बार रिलीज़ हुआ था, तो लोगों को इसके भावुक बोल, खूबसूरत म्यूजिक और सीरत व अमन प्रीत सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी। अब एक बार फिर से ये गाना लो-फाई वर्ज़न में वापसी कर रहा है, जो सभी फैंस के दिलों को फिर से छू रहा है।
इस नए लो-फाई वर्ज़न को सीरत कपूर और ईशान खान ने गाया है और इसे DJ नितिश गुलयानी ने रीमिक्स किया है। इसमें गाने को एक सॉफ्ट, सुकूनभरा टच मिला है, जो आज के म्यूड-बेस्ड म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए एकदम परफेक्ट है। यह वर्ज़न ओरिजिनल गाने की भावनाओं को बनाए रखते हुए एक नया अहसास देता है।
सीरत कपूर एक ट्रेन्ड इंडियन क्लासिकल सिंगर भी हैं। उनके पहले गाने ‘आओ ना’ में उनकी आवाज़ को खूब सराहा गया था। अब लो-फाई वर्ज़न के ज़रिए लोग दोबारा उस जादू को महसूस कर रहे हैं।
सीरत कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा,
“#AaoNa – अब एक नए अंदाज़ में! ड्रीमी लो फाई वर्ज़न दिल चुरा लेने के लिए तैयार है 💝”
सीरत ने लो-फाई वर्ज़न के बारे में बात करते हुए कहा,
“‘आओ ना’ का सफर मेरे लिए बहुत खास रहा है। अब इसका लो-फाई वर्ज़न इसे और भी पर्सनल बना देता है। म्यूजिक में वो ताकत है जो समय की सीमाओं से परे जाकर दिलों को छू लेती है। मुझे एक बार फिर से इतना प्यार मिल रहा है, इसके लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं और जल्दी ही अपने अगले गानों की घोषणा करूंगी।”
👉 लो-फाई वर्ज़न यहां देखें:
अब जब सीरत कपूर को उनके डेब्यू सॉन्ग के लिए इतना प्यार मिल रहा है, तो वे आगे भी नए म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज़ और अभिनय से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। फैंस को उनके अगले गानों का बेसब्री से इंतज़ार है।
‘आओ ना’ के इस नए वर्ज़न के साथ, सीरत कपूर ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि म्यूजिक की दुनिया में भी एक उभरती हुई आवाज़ हैं।


