- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
शाह ने गुजरात में 54 फुट ऊँची भगवान हनुमान की प्रतिमा का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हनुमान जयंती के शुभ दिन पर गुजरात के बोटाद जिले के सालंगपुर मंदिर में भगवान हनुमान की 54 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया।
गृह मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि पंचधातु से बनी यह भव्य प्रतिमा भारतीय मूर्तिकला और शिल्प कौशल का अद्भुत उदाहरण है। यह प्रतिमा यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बनेगी।
शाह ने ट्वीट किया कि, “आज केसरीनंदन के भव्य मंदिरों में से एक सालंगपुरधाम (गुजरात) में महाराजाधिराज हनुमान जी के दर्शन किए और विश्व प्रसिद्ध श्री कष्टभंजनदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। बजरंगबली जी के कष्टभंजन रूप में भक्तों की अटूट आस्था है। सभी के कल्याण के लिए भगवान की पूजा की।”
शाह ने गुरुवार को सालंगपुर में 55 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री कष्टभंजनदेव भोजनालय का भी उद्घाटन किया। 25 तीर्थस्थलों के मिट्टी की टाइल्स से बने इस हाईटेक किचन में एक घंटे में 20 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाना तैयार किया जाएगा। शाह ने एक ट्वीट में कहा कि यह श्री कष्टभंजन मंदिर का एक महत्त्वपूर्ण जनसेवा प्रयास है।


