- फेलिसिटी थिएटर इंदौर में "हमारे राम" प्रस्तुत करता है
- जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल को एआईएमए मैनेजिंग इंडिया अवार्ड्स में मिला 'बिजनेस लीडर ऑफ डिकेड' का पुरस्कार
- उर्वशी रौतेला 12.25 करोड़ रुपये में रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज खरीदने वाली पहली आउटसाइडर इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं।
- Urvashi Rautela becomes the first-ever outsider Indian actress to buy Rolls-Royce Cullinan Black Badge worth 12.25 crores!
- 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में आ चुकी है, लोगों को पसंद आ रहा है ये लव सर्कल
घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करना राष्ट्रहित में- आचार्य विद्यासागर

मंत्री श्री सिलावट ने लिया गुरुवर विद्यासागर जी का आशीर्वाद
इंदौर. जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज रेवती रेंज मैं जैन परम गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी का आशीर्वाद लिया एवं उन्हें शासन- प्रशासन स्तर पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं एवं उपायों से अवगत कराया।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने समस्त इंदौर वासियों को संदेश दिया है कि, लॉकडाउन का पालन करना उनके हित में है। प्रशासन, चिकित्सक,अस्पताल प्रबंधन ,पुलिस, नगर निगम आदि सभी जनता के हित में एवं कोरोना की रोकथाम हेतु निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
उन्होंने आशीर्वाद दिया कि, सभी धैर्य एवं संयम से कार्य करें। तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुरूप कर्तव्य का निर्वहन करें। क्योंकि ऐसा करना ना केवल व्यक्ति के हित में बल्कि राष्ट्रहित में होगा।
मंत्री श्री सिलावट ने भी जनता से अपील की कि, इंदौर, खरगोन, उज्जैन, भोपाल आदि रेड जोन में हैं। अतः यहां ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना की इस लड़ाई में हमें धीरे-धीरे सफलता हासिल हो रही है।
उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि, वे घर में रहकर एवं शासन प्रशासन स्तर से दिए गए निर्देशों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।