- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
एमआरटीबी अस्पताल से आज आठ और कोरोना मरीज हुए डिस्चार्ज
इस सेवा का कर्ज हम कभी नहीं चुका पाएंगे – भावुक होकर कहा शुक्रिया
इंदौर. कोरोना को परास्त कर आज एमआरटीबी अस्पताल से 8 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हुए।
शीतलामाता बाजार निवासी श्री अब्दुल उल हमीद ने बहुत ही भावुक स्वरों में सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि, इस सेवा का कर्ज वे कभी नहीं चुका पाएंगे। जब वे अस्पताल में भर्ती हुए थे तब बहुत ही गंभीर स्थिति में थे, पर आज जब घर वापस जा रहे हैं तो स्वस्थ और खुश हैं।
इसी प्रकार जूनी इंदौर निवासी श्री साजिद खान ने कहा कि मैं समस्त डॉक्टर,स्टाफ, प्रशासन एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारा इलाज पूर्णतः निःशुल्क रूप से कराया। यहां बेहतरीन इंतजाम हैं, तथा मरीजों की हर एक जरूरत के हिसाब से व्यवस्था की गई है।
भरत पटवा, जो एरोड्रम रोड क्षेत्र के निवासी हैं, बताते हैं कि आधी रात हो या दिन का कोई भी वक्त डॉक्टर, नर्स, स्टाफ हर वक्त उनकी सेवा के लिए मौजूद है। काफी तकलीफ के वक्त वे अस्पताल में भर्ती हुए थे, पर आज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।
एमवाय के स्टाफ नर्स श्री राम कुमार जाट भी आज कोरोना को परास्त कर अपने घर रवाना हुये। इनके अतिरिक्त शबाना बी, साजिद- पिता ईशाक, अंकिता दास एवं बड़वानी से बानो बी डिस्चार्ज होकर घर रवाना हुई।


