- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करना राष्ट्रहित में- आचार्य विद्यासागर
मंत्री श्री सिलावट ने लिया गुरुवर विद्यासागर जी का आशीर्वाद
इंदौर. जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज रेवती रेंज मैं जैन परम गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी का आशीर्वाद लिया एवं उन्हें शासन- प्रशासन स्तर पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं एवं उपायों से अवगत कराया।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने समस्त इंदौर वासियों को संदेश दिया है कि, लॉकडाउन का पालन करना उनके हित में है। प्रशासन, चिकित्सक,अस्पताल प्रबंधन ,पुलिस, नगर निगम आदि सभी जनता के हित में एवं कोरोना की रोकथाम हेतु निरंतर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
उन्होंने आशीर्वाद दिया कि, सभी धैर्य एवं संयम से कार्य करें। तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुरूप कर्तव्य का निर्वहन करें। क्योंकि ऐसा करना ना केवल व्यक्ति के हित में बल्कि राष्ट्रहित में होगा।
मंत्री श्री सिलावट ने भी जनता से अपील की कि, इंदौर, खरगोन, उज्जैन, भोपाल आदि रेड जोन में हैं। अतः यहां ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कोरोना की इस लड़ाई में हमें धीरे-धीरे सफलता हासिल हो रही है।
उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि, वे घर में रहकर एवं शासन प्रशासन स्तर से दिए गए निर्देशों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।


