- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंदौर में जारी रहेगा लॉक डाउन, उल्लंघन करने पर होगी सख़्त कार्यवाही
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह ने स्पष्ट किया
इंदौर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह ने बताया है कि इंदौर में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में रखी गई सख़्ती निरंतर जारी रखी जाएगी। कोई भी निजी संस्थान दुकान पब बार शराब दुकान परिवहन निजी कार्यालय आदि को अभी खोलने की अनुमति नहीं रहेगी।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि सभी धर्मों के धर्मस्थल केंद्र सरकार के निर्देशों के तारतम्य में पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। तथा इनमें बाहरी प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि अवैध रूप से सब्ज़ी और फल बेचने वालों से सतर्क रहें बेचने वालों की जानकारी संबंधित थाने अथवा एस.डी.एम. को दें ताकि उनके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा सके।
मरीज़ों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन कर रहा है पुख्ता इंतज़ाम
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह ने बताया है कि इन्दौर में मरीज़ों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन सभी उपाय सुनिश्चित कर रहा है। कोरोना के मरीज़ों के लिए निःशुल्क उपचार सहित अन्य बीमारियों में भुगतान के आधार पर इलाज के लिए चिन्हित अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इनकी पूरी निगरानी भी की जा रही है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि इन्दौर शहर में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों के इलाज की व्यवस्था अरबिंदो अस्पताल, एमटीएच अस्पताल, एमआरटीबी हास्पिटल, न्यू चेस्ट टीवी अस्पताल में की गई है। अरबिंदो अस्पताल में कुल 1165 बिस्तर, एमटीएच अस्पताल में कुल 300 बिस्तर, एमआर टीबी में 80 बिस्तर और न्यू चेस्ट टीवी अस्पताल में 70 बिस्तरों की उपलब्धता है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि ये सभी अस्पताल रेड श्रेणी के अस्पताल हैं तथा कोविड-19 पॉज़िटिव मरीज़ इन अस्पतालों में निःशुल्क उपचार कराकर स्वस्थ हो रहे हैं। इन अस्पतालों में से एमटीएच एवं न्यू चेस्ट टीवी हास्पिटल रेड के साथ साथ यलो श्रेणी में भी कार्य कर रहे हैं, अर्थात कोविड संभावित मरीज़ भी इन दोनों अस्पतालों में आकर स्वास्थ्य लाभ एवं परीक्षण करा सकते हैं।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि उक्त चारों अस्पतालों में से अरविंदो निजी अस्पताल है, जिससे शासन द्वारा अनुबंध की कार्यवाही की जा रही है तथा शेष अन्य तीनों अस्पताल डीन मेडिकल कॉलेज इंदौर के अधीन है तथा उसमें मेडिकल कॉलेज के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि उक्त अस्पतालों के अतिरिक्त कई निजी चिकित्सालयों को भी रेड एवं यलो श्रेणी में चिन्हित किया गया है, जो कोविड पॉज़िटिव एवं कोविड के संभावित मरीज़ों के इलाज में कार्य कर रहे हैं। इन अस्पतालों में चोइथराम, इंडेक्स, गोकुलदास विशेष, सुयस , सिनर्जी, शैल्बी, मयूर, अरिहंत, गेटवेल कार्यरत हैं।
कलेक्टर इंदौर श्री मनीष सिंह द्वारा इन सभी निजी चिकित्सालयों के मालिकों एवं डॉक्टर्स की बैठक गत एक मई को बुलायी गई थी। बैठक में उनके द्वारा विभिन्न मदों में मरीज़ों से लिए किए जा रहे बिल राशि के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई थी। मरीज़ों के बिल के विभिन्न मदों में शुल्क के निर्धारण पर आम सहमति सभी निजी अस्पताल संचालकों द्वारा दी गई थी।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि निजी अस्पताल की गुणवत्ता एवं स्पेशलिटी अनुसार कोविड संक्रमण के पूर्व के समय में निजी अस्पतालों द्वारा लिए जाने वाली राशि के मान से ही कोविड के इलाज में भी राशि लेने पर सभी अस्पताल संचालकों द्वारा अपनी सहमति दी गई है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने यह भी बताया है कि लगभग 25 प्रतिशत कम दरों पर यह राशि निजी अस्पतालों द्वारा लेने की सहमति दो मई से प्रभावशील हो गई है। ऐसे मरीज़ जो इन निजी अस्पतालों में भुगतान के आधार पर अपना इलाज कराना चाहते हैं वे इन अस्पतालों में भुगतान के आधार पर अपना स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा बताया गया है कि चूँकि कोरोना संक्रमण से सतर्कता उसकी वैक्सीन अथवा दवाई आ जाने तक आवश्यक है, इस कारण शासन स्तर पर चोइथराम हास्पिटल एवं इंडेक्स हास्पिटल से भी अनुबंध की प्रक्रिया प्रचलित की जा रही है। अनुबंध होते ही यहां पर भी पूर्णतया नि:शुल्क इलाज होने लगेगा।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुक्रम में इंदौर में लॉकडाउन निरंतर जारी है। वर्तमान में लिए गए सैंपल के आधार पर पॉज़िटिव सैंपल्स का प्रतिशत निरंतर कम हो रहा है। यह शहर के लिए अच्छा संकेत है, किन्तु यह तभी संभव हो पा रहा है जब लोग घरों के अंदर हैं एवं लॉकडाउन का सख़्ती से इस शहर की जागरूक जनता पालन कर रही है ।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह द्वारा बताया गया है कि आयुक्त नगर निगम श्री आशीष सिंह द्वारा नगर निगम के माध्यम से जागरूकता संबंधी विभिन्न ऑडियो जिंगल एवं वीडियो क्लिपिंग जारी की जा रही है, ताकि इस शहर के जागरूक नागरिकों को प्रतिदिन प्राप्त होने वाली किराना सामग्री, सब्ज़ी, दूध को घर में प्राप्त करते समय कोरोना संक्रमण संबंधित सावधानियों से अवगत कराया जा रहा है।
जब तक इस संक्रमण की वैक्सीन या दवाई नहीं आ जाती तब तक इस शहर के जागरूक नागरिकों को कोरोना संक्रमण से सावधानियों को अपने दैनिक जीवन में लाना होगा ताकि इस शहर के नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रह सकें।


