- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमित शाह का जोरदार अंतर्राष्ट्रीय पंच: दुनिया के किसी भी कोने से घसीट लिए जाएंगे अपराधी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दिशा-निर्देश में देश की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को आज इतना ताकतवर बना दिया गया है कि अब दुनिया के किसी भी कोने में छिपे अपराधियों और आतंकवादियों को घसीट कर भारत लाया जा सकता है।

अमित शाह ने पिछले साल अगस्त में ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी को देश या विदेश में छिपे अपराधियों और आतंकवादियों का कानूनी रूप से पीछा करने व उन्हें घसीट लाने का सख्त निर्देश दिया था।
अमित शाह की कुशल नीतियों और प्रयासों ने देश और दुनिया की सुरक्षा एजेंसियों को एक मंच पर लाने का कार्य किया है, जिसका नतीजा है कि अब वह दौर नहीं रहा, जब भारत में जुर्म करने के बाद अपराधी विदेशों में छुप कर खुद को बचा लेते थे। दिल्ली के लिए नासूर बन चुके गोगी गैंग का मुखिया दीपक बॉक्सर ने भी जनवरी, 2023 में फर्जी पासपोर्ट बनाकर विदेश भागने का रास्ता अपनाया था।
वह डॉन्की रूट अपनाकर अलग-अलग देशों के रास्ते मैक्सिको तक जा पहुँचा था। हत्या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और डकैती के मामलों में नामजद वह देश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है। शाह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने अमेरिका के लीगल टीम और अमेरिकी दूतावास के साथ मिलकर दीपक बॉक्सर को धर दबोचने की योजना पर तेजी से काम शुरू किया।
गृह मंत्रालय की नीतियों के तहत अब तक आपराधिक गतिविधियों में शामिल 250 लोगों सहित हाल में 50 और अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गैंगस्टर को पकड़ने के लिए देश के बाहर एक सफल ऑपरेशन चलाने वाले शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मैक्सिको पुलिस और अमेरिकन एजेंसी एफबीआई की मदद से खतरनाक भगोड़े अपराधी दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से गिरफ्तार कर भारत लाना इस दिशा में एक बड़ी सफलता है। पिछले 9 वर्षों से जिस प्रकार अपराध और आतंकवाद पर लगाम लगाकर अपराधियों और आतंकवादियों के मंसूबे को ध्वस्त किया जा रहा है, उससे साबित होता है कि अमृतकाल में देश की कमान सुरक्षित हाथों में है।


