- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“सई रा नरसिम्हा रेड्डी” का टीज़र हुआ रिलीज!
आगामी फिल्म “सई रा नरसिम्हा रेड्डी” के दमदार कैरेक्टर पोस्टर के साथ दर्शकों को एक अलग दुनियां का अनुभव करवाने के बाद, फिल्म का दूसरा टीज़र अब रिलीज हो गया है!
यह फिल्म नरसिम्हा रेड्डी की एक वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। टीज़र की शुरुआत उन नायकों के इतिहास के बारे में बात करने से होती है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया जैसे कि रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह और मंगल पांडे। टीज़र में न केवल मजबूत डॉयलॉग्स बल्कि सच्ची घटनाओं पर आधारित इसकी जानदार कहानी और दमदार किरदार निश्चित तौर पर आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।
टीज़र में नरसिम्हा रेड्डी की अनकही कहानी के बारे में बात की गई है जो इतिहास के उन पन्नों में खो गई है जिन्होंने ब्रिटिश के साथ पहली लड़ाई लड़ी थी और कहानी का उद्देश्य किंवदंती की वीरता को सामने लाना है। सुपरस्टार चिरंजीवी का अविश्वसनीय नरसिम्हा रेड्डी लुक जो दुश्मनों के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए तैयार है, देख कर आपके भीतर भी देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ेगी।
यह पीरियड ड्रामा स्वतंत्रता सेनानी उयालवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है और इस युद्ध को भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता का पहला युद्ध माना जाता है।
फिल्म में श्री अमिताभ बच्चन, डॉ चिरंजीवी, किच्छा सुदीप, विजय सेतुपति, जगपथी बाबू, रवि किशन, नयनतारा, तमन्नाह और निहारिका जैसे उम्दा कलाकारों की टुकड़ी है जो फिल्म को बेमिसाल बनाती है।
कोनिडेला प्रोडक्शंस के सहयोग से राम चरण, एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा निर्मित, सई रा नरसिम्हा रेड्डी में भारतीय कलाकारों की उम्दा कलाकारों की टुकड़ी ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन सुरेंदर रेड्डी ने किया है और इस साल रिलीज़ की जाएगी।


