- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्लोबल आईटी सर्विस मैनेजमेंट कंसल्टेंसी अब इंदौर में
इंदौर। यूके स्थित हेडक्वार्टर के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े व्यवसायियों तथा एंटरप्राइज क्लाइंट के लिए आईटी समाधान प्रस्तुत करने वाली कम्पनी ‘फ्यूज़न ग्लोबल बिज़नेस सॉल्यूशन्स’ ने इंदौर में अपनी सेवाओं के शुभारंभ की ऑफिशियल घोषणा की। फ्यूज़न का यह कदम भारत में इसके तेजी से बढ़ते संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही इस क्षेत्र में इसकी मौजूदगी को और मजबूत बनाएगा।
तीन महाद्वीपों के देशों, यूएसए, यूके, स्पेन, जर्मनी तथा भारत में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्शाने वाली फ्यूज़न जीबीएस, डिजिटल सर्विस मैनेजमेंट एवम आईटी ऑपरेशन्स में विशेषज्ञता रखती है। यह कम्पनी विश्वस्तरीय संस्थाओं के साथ काम करते हुए सफलतापूर्वक जटिल आईटी समाधान प्रदान कर रही है।
फ्यूज़न जीबीएस को विश्व भर में काम कर रही अपनी विविधतापूर्ण, बहुसांस्कृतिक टीम पर गर्व है। फ्यूज़न जीबीएस प्रतिभाशाली आईटी प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन ग्लोबल वर्क कल्चर के साथ ही रिवार्डिंग करियर की पेशकश करती है। अपोलो प्रीमियर, विजय नगर स्क्वेयर, इंदौर में स्थित ग्लोबल जीबीएस के ऑफिस में कर्मचारियों के लिए एक सजह और खुशनुमा वातावरण की पेशकश् की गई है। जहां एक आरामदायक ब्रेक-आउट एरिया भी उपलब्ध है।
फ्यूज़न के चेयरमैन मार्क लायटल ने कहा-‘इंदौर, (भारत) में हमारे दफ्तर की शुरुआत हमारे कर्मचारियों को इस बात की सुविधा प्रदान करेगी कि वे दुनियाभर में मौजूद हमारे ग्राहकों को विशेष सेवाएं और सपोर्ट देने का कार्य निरन्तर जारी रख सकें।’
इस अवसर पर फ्यूज़न के सीईओ, जॉन मोहन ने कहा-‘यह कदम भारत के भीतर ही वर्कफोर्स क्रिएट करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती देगा तथा इस क्षेत्र के लिए हमारी योजनाओं को सहयोग प्रदान करेगा। वैश्विक स्तर पर हमारे विस्तार तथा हमारी व्यापक वृद्धि के कारण यह आवश्यक है कि हम अपने कर्मचारियों को काम करने के लिए एक आरामदायक एवम खुशनुमा, स्वागतपूर्ण माहौल देकर उनके लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करें।’
कंपनी के भारतीय क्षेत्र के मैनेजिंग डायरेक्टर, ऋषिकेश नान्देड़कर ने कहा-‘इंदौर एक उभरता हुआ शहर है। यह एक ऐसा शहर है जो गुणवत्तापूर्ण जीवन की पेशकश करता है, जिसमें आसान आवागमन (ट्रैवलिंग) और शानदार शिक्षा भी शामिल हैं। कर्मचारियों को ध्यान में रखने वाली नीतियों और अच्छे वर्क कल्चर के साथ यह भारत की हमारी टीम के लिए बहुत उत्साहवर्धक कदम है। मैं अपनी टीम के साथ मिलकर काम करने और कंपनी को और विस्तार देने को लेकर बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूँ।’


