- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जब मोहनीश बहल की बेटियां उनसे मिलने ‘संजीवनी’ के सेट पर पहुंचीं
मोहनीश बहल ने अपने क्लासिक शो ‘संजीवनी’ के साथ परदे पर वापसी की है। 17 सालों बाद परदे पर लौटा यह शो अपनी कहानी और कलाकारों के अभिनय की वजह से लोगों का दिल जीत रहा है। पिछले हफ्ते 14 अगस्त को 58 साल पूरा करने वाले, मोहनीश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सेट पर पहुंचे।
आखिरी बार सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘नोटबुक’ में नज़र आयीं, मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन अपनी छोटी बहन कृषा के साथ अपने पिता से मिलने ‘संजीवनी’ के सेट पर पहुंचीं। उत्सुकता से भरे पिता मोहनीश ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की और अपनी दोनों बेटियों को लिखा ‘दो बंदर’।
इस शो की टीम ने भी डॉ. शशांक का जन्मदिन सेट पर मनाया क्योंकि मोहनीश पिछले हफ्ते सफर पर थे। यह बहुत ही अच्छी बात थी कि इस खास दिन पर उनका पूरा परिवार सेट पर मौजूद था।
‘संजीवनी’ ने लगभग दो दशकों के बाद वापसी की है और हम उन पुरानी यादों के नशे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। मोहनीश ने परदे पर अपनी बेटियों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है, तो इसका मतलब यह है कि हमें ‘संजीवनी’ में प्रनूतन को देखने का मौका मिलेगा?
यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।


