- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
तापसी पन्नू की गायनोवेदा से साझेदारी, जो कि दुनिया का पहला आयुर्वेदिक फेमटेक ब्रांड है, और भारत में 80 मिलियन महिलाओं के मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य को प्रभावित करना इसका मिशन है
इस गठबंधन के अंतर्गत, गायनोवेदा के डिजिटल अभियान #AyurvedaForHealthyPeriods को शुरू किया गया है जो महिलाओं की मासिक, प्रजनन संबंधी और यौनिक स्वास्थ्य विकारों संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आयुर्वेद को उनकी पहली पसंद के रूप में बढ़ावा देने के लिए है।
मुम्बई. गायनोवेदा, जो कि भारतीय महिलाओं को मासिक धर्म और प्रजनन संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए, दुनिया का पहला आयुर्वेदिक फेमटेक ब्रांड है, ने प्रतिष्ठित अभिनेत्री तापसी पन्नू को अपना ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है। इस गठबंधन के अंतर्गत गायनोवेदा ने #AyurvedaForHealthyPeriods अभियान शुरू किया है।
यह डिजिटल-फर्स्ट कंपनी भारत में 80 मिलियन और विश्व भर में 800 मिलियन से अधिक महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली, महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विविध समस्याओं जैसे कि पीसीओएस, पीसीओडी, पीरियड की अनियमितताएं, योनि से स्राव और बांझपन से संबंधित समस्याओं के लिए 20,000 से अधिक पिनकोड स्थानों पर आसान सुलभ, किफायती आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराती है।
एक ब्रांड के रूप में गायनोवेदा महिलाओं को सदैव उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, तथा उनके अंतरंग स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर बेहिचक बात करने के लिए प्रेरित करता है ताकि इन मुद्दों को स्थायी रोगों में बदलने से रोका जा सके।
इस डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी) ब्रांड को, क्लीनिक में अनुसंधानित दुर्लभ जड़ी-बूटियों से बनी इनकी बेहद कारगर, आयुर्वेदिक प्रोप्राइटरी दवाओं के लिए ग्राहकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है, ऐसे में गायनोवेदा ने एकदम सही समय पर तापसी पन्नू से साझेदारी की है जिन्होंने खासतौर से महिलाओं के स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को प्रभावित करने वाले, गहरे सामाजिक बदलावों की सक्रियता से अगुवाई की है।
इस अभिनेत्री से ब्रांड के गठबंधन के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विशाल गुप्ता, संस्थापक और सीईओ, गायनोवेदा ने कहा कि, “मासिक धर्म संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु आयुर्वेद को दुनिया भर में महिलाओं की पहली पसंद बनाना, हमारा ध्येय है। गायनोवेदा आयुर्वेद, तकनीक, कंटेंट और कम्युनिटी का तालमेल है, जो किशोरावस्था से लेकर मेनोपॉज तक महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल को आसान, सुलभ और किफायती बनाता है। तापसी, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक हैं, और उन्होंने सदैव ही यथास्थिति को चुनौती दी है। उनका नज़रिया, हमारे निर्धारित मिशन के अनुरूप है और इस सहयोग के माध्यम से हम महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में बड़े बदलाव हासिल करने की उम्मीद करते हैं।”
रचना गुप्ता, सह-संस्थापक, गायनोवेदा, ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, “मेरा हमेशा से यही विश्वास रहा है कि किसी महिला का बाहरी रंगरूप भरपूर आकर्षक तभी हो सकता है जब वह अंदर से पूरी तरह स्वस्थ हो। गायनोवेदा में, महिलाओं को अंदर से स्वस्थ बनाना हमारा ध्येय है ताकि वे बाहर से सशक्त दिखें। हम उनके मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले आयुर्वेदिक आहार की पेशकश करते हैं। तापसी ने न केवल ब्रांड एम्बेसेडर के रूप में गायनोवेदा को ज्वॉइन किया है, बल्कि वे मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य के बारे में महिलाओं के नज़रिए में सुधार लाने के लिए बदलाव की वाहक के रूप में हमारे साझा दृष्टिकोण को सशक्त बनाएंगी।
अपने विचार व्यक्त करते हुए, तापसी पन्नू, अभिनेत्री, ने कहा कि, “एक महिला होने के नाते, अपने निजी अनुभवों और आउटरीच का उपयोग करते हुए, महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान करने के लिए मैं खुद को मज़बूती से प्रतिबद्ध महसूस करती हूं। अपने सर्वोत्तम व्यक्तित्व विकास के लिए, और अपने सपने साकार करने के लिए स्वास्थ्य, हर किसी के लिए एक पहली शर्त है। खासतौर से महिलाओं के मासिक धर्म संबंधी और प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य के मुद्दों पर कम बात की गई है और उनको पूरी तरह हल नहीं किया गया है, और हमारे यहां कुछ सामाजिक वर्गों में अब भी उनको निषेध माना जाता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्त्रीरोगसंबंधी विशेषज्ञता का साक्ष्य-आधारित आयुर्वेदिक दवाओं से मेल करते हुए गायनोवेदा, महिलाओं को इन कुछ पुरानी और परेशानीभरी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने में मदद करने का श्रमसाध्य कार्य कर रही है। इस ब्रांड के साथ जुड़कर, मुझे उम्मीद है कि मैं यह संदेश फैलाते हुए बदलाव लाने में मदद कर सकूंगी कि अब महिलाओं को खामोश रहकर सब कुछ सहते रहने की ज़रूरत नहीं है।”
गायनोवेदा की तरह तापसी ने भी हमेशा ही महिलाओं के कल्याण और स्वास्थ्य का समर्थन किया है। महिलाओं पर केंद्रित फिल्मों में अपने किरदारों के साथ, महिलाओं से संबंधित सामाजिक कार्यों से जुड़ाव के लिए प्रसिद्ध तापसी पन्नू, गायनोवेदा को महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों में मदद करेंगी, ताकि महिलाएं अपनी झिझक को छोड़ सकें और आयुर्वेद को अपनाकर अपने जीवन का रूपांतरण कर सकें।
आयुर्वेद के उपयोग के साथ गायनोवेदा, महिलाओं के यौनिक, मासिक धर्म संबंधी और बांझपन से संबंधित मुद्दों के आसान सुलभ, किफायती उपचार प्रदान करता है और पिछले 2 वर्षों में 1 लाख से अधिक महिलाओं को उनके पीरियड से जुड़ी पुरानी समस्याओं को दूर करने में मदद की है।


