- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
तनुज विरवानी ने गणतंत्र दिवस के लिए अपनी विशेष योजनाओं का खुलासा किया!
तनुज विरवानी एक प्रतिभाशाली अभिनेता है, एक अच्छे पति और पुत्र है इसके साथ साथ वह सच्चे देशभक्त भी है। देशभक्ति उनकी साँसों में बसी है और उनको एक भारतीय होने पर काफी गर्व भी है। और वह अपने काम में चाहे कितने भी व्यस्त हो हमारे देश के त्योहार के लिए वह समय निकाल ही लेते है। हमारे देश की कोई भी सफलता हो चाहे वह विज्ञान के क्षेत्र में हो या खेल के क्षेत्र में वह इस का जश्न मानना और इस पे देशवासियों को बधाई देना नहीं भूलते। इस बार भी उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास आयोजन किया है।
एक खास बातचीत में तनुज विरवानी ने कहा की, “सबसे पहले, मैं कहना चाहूंगा कि अपने देश के प्रति चौबीसों घंटे और 365 दिन देशभक्ति महसूस करना महत्वपूर्ण है, न कि केवल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे कुछ खास दिनों पर। जब हम सभी भारतीय वास्तव में इसे समझेंगे, तो हमारा राष्ट्र उल्लेखनीय प्रगति कर सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि, हमारे देश की स्वतंत्रता में योगदान देने वालों की विरासत का सम्मान करने के लिए देश के ऐसे विशेष दिनों को मनाए जाना चाहिए। मैं एक ऐसे परिवार में पला-बढ़ा हूं जो इन चीजों को गंभीरता से लेता है। हम सुबह अपने अपार्टमेंट में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे, और फिर हम उत्साहपूर्वक ‘जय हिंद’ के नारे लागाएंगे। उसके बाद बारी आएगी क्रिकेट के की। हर साल, हम अपने फार्महाउस पर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं, और मुझे इसे खेलने में बहुत माझा आता है। फिर, हमारी योजना एक साथ एक पारिवारिक भोजन करने की है। मैं अपने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और कामना करता हूं कि हम एक राष्ट्र और सामूहिक शक्ति के रूप में और भी बेहतर करे और मजबूत होते रहें।”
ऐसी सकारात्मक और मजबूत सोच के लिए तनुज को बधाई। काम के मोर्चे पर, तनुज के पास दिलचस्प प्रोजेक्ट्स है जिसकी घोषणा आदर्श समयसीमा के अनुसार होगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


