- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मध्य प्रदेश में टेक क्लाउड ईआरपी का विस्तार, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, आर्थिक विकास, निवेश और 2025 में आईपीओ
इंदौर, अक्टूबर 2024 – डिजिटल ईआरपी सॉल्यूशन में ग्लोबल लीडर टेक क्लाउड ईआरपी ने विस्तार के क्रम में उत्तर भारत में इंदौर, मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, इस कदम से हजारों नौकरियां पैदा होने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चेयरमैन श्री देवांग पटेल और सीईओ श्री राजा शनमूगम के लीडरशिप में, यह विस्तार इन्वेस्टमेंट और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
2025 में आईपीओ: निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर
टेक क्लाउड ईआरपी ने 2025 की पहली तिमाही में आईपीओ लॉन्च करने की अपनी योजना की भी घोषणा की है। यह आईपीओ निवेशकों के लिए एक गेम-चेंजर साबित होने की उम्मीद है, यह डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आर्थिक विकास में आगे रहने वाली कंपनी में निवेश करने का बेहतरीन अवसर होगा, जो स्मॉल स्केल और मिड स्केल इन्वेस्टर्स को ज्यादा रिटर्न देगा !
टेक क्लाउड ईआरपी के चेयरमैन श्री देवांग पटेल ने कहा, “यह विस्तार टेक क्लाउड ईआरपी के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है। हमारा लक्ष्य न केवल मध्य प्रदेश में व्यवसायों के लिए डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाना है, बल्कि सार्थक रोजगार अवसर पैदा करना भी है जो इस क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में मदद करेंगे।
“श्री पटेल ने कहा, “हम मध्य प्रदेश की क्षमता को अधिकतम करने के लिए राज्य सरकार और स्थानीय उद्योगों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।यह राज्य के लिए विकास और अवसर के एक नए अध्याय की शुरुआत है।” **
टेक क्लाउड ईआरपी के सीईओ और इंडस्ट्री लीडर श्री श्री राजा शनमूगम ने कहा, “2025 में हमारा आगामी आईपीओ निवेशकों को हमारे विकास और इनोवेशन की यात्रा में शामिल होने का एक अविश्वसनीय अवसर प्रदान करेगा। हम ईआरपी इंडस्ट्री में क्रांति लाने के लिए तैयार हैं, और मध्य प्रदेश में यह विस्तार आने वाली बड़ी चीजों की शुरुआत मात्र है।”
इंदौर में नया ऑफिस श्री देवांग पटेल की दूरदृष्टि का हिस्सा है, जो मध्य प्रदेश को टेक्नोलॉजी और बिजनेस हब के रूप में बदलना चाहता है। 5000 करोड़ निवेश करने की क्षमता के साथ, टेक क्लाउड ईआरपी का लक्ष्य पूरे भारत में कृषि, स्वास्थ्य सेवा, आईटी, लॉजिस्टिक्स और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में 50,000 से 60,000 नौकरियां पैदा करना है। कंपनी का व्यापक लक्ष्य ग्लोबल लेवल पर 2 लाख नौकरियों का सृजन करना है, जो इसे मॉर्डनाइजेशन की दिशा में राज्य के प्रयास में एक प्रमुख प्लेयर बनाता है। इस प्रयास में श्री पटेल जी को मिली एंटरप्रेन्योरशिप की विरासत का अहम योगदान भी है। उनके पिता, श्री हसमुख पटेल, प्लास्टिक इंडस्ट्री में लीडर व्यक्ति, जिन्होंने गुजरात और अमेरिका में कई सफल उद्यम स्थापित किए। इनोवेशन और विकास के मूल्य जिन्होंने उनके पिता के करियर को ऊंचाई प्रदान की है, वे टेक क्लाउड ईआरपी के मिशन को भी प्रेरित करते हैं।
टेक क्लाउड ईआरपी की निदेशक और ईआरपी विशेषज्ञ सुश्री पल्लवि पोलोजु ने अपनी विस्तार रणनीति में इनोवेशन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारे ईआरपी सॉल्यूशन व्यवसायों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे उन्हें अपनी प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने और प्रतिस्पर्धी बने रहने में मदद मिलती है। इंदौर कार्यालय हमें इस बढ़ते बाजार में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और कई इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण में बदलाव लाने में सक्षम बनाएगा।”
लीडरशिप का स्ट्रांग विजन
श्री मनीष पाण्डेय हेड उत्तर भारत ने कहा इंदौर में टेक क्लाउड ईआरपी की उपस्थिति स्थानीय व्यवसायों को इंटीग्रेटेड डिजिटल सॉल्यूशन के साथ सहायता प्रदान करेगी, जो ऑपरेशन को अनुकूलित करने, एफिशियंसी में सुधार करने और विकास को गति देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। अत्याधुनिक तकनीक की पेशकश करके, कंपनी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए छोटे और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने की योजना बना रही है।
कंपनी के विस्तार से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, विशेषज्ञों ने इसे मध्य प्रदेश को इनोवेशन और बिजनेस के हब में बदलने की दिशा में एक कदम बताया है।
जैसे-जैसे टेक क्लाउड ईआरपी इंदौर में अपना विस्तार कर रहा है, कंपनी का ध्यान रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और एक ऐसा वातावरण बनाने पर बना हुआ है, जहां इनोवेशन और टेक्नोलॉजी फल-फूल सकें।


