- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
ढोल-ढमाकों के साथ घर-घर विराजे गणेश, स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेशोत्सव शुरू
इंदौर. गुरुवार को शहर में गणेशोत्व की शुरूआत धूमधाम से हुई. शहरवासियों ने ढोल-ढमाकों के साथ श्रीगणेश की अगवानी की और घरों व पांडालों में उन्हें स्थापित किया. हर जगह गणेशोत्सव का उत्साह देखने को मिला और दिनभर गणपति बप्पा मोरिया की गूंजी रही. शहर में हर जगह भगवान गणेश के विविध रूप स्थापित किए गए है. कई जगह सुन्दर झाकियों के जरिए सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है.
कई पंडालों में भगवान गणेश धार्मिक एकता का भी सन्देश दे रहे है. गणेश मंदिरों में गणेशोत्सव के लिए आकर्षक श्रंृगार किया गया है. वहीं आज गणेश मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की कतारे लगना शुरू हो गई थी. मंदिर पर भक्तों के लिए महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर दर्शन व्यवस्था होने से किसी को भी आधे घंटे से ज्यादा का समय दर्शन में नहीं लगा. दस दिन तक शहर के गली मोहल्लें गणेशोत्सव से आबाद रहेंगे इस दौरान भजन संध्या और प्रतियोगिताओं के शहरवासी साक्षी बनेंगे.
खजराना गणेश को समर्पित किये सवा लाख मोदक

खजराना गणेश मंदिर पर 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चार एवं गणपति बप्पा के जयघोष के बीच मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर निशांत बरवड़े, निगमायुक्त आशीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी एवं अतिरिक्त कलेक्टर रूचिका चौहान तथा मंदिर प्रशासक रवीश श्रीवास्तव ने ध्वजा पूजन एवं शुभ-लाभ सहित सभी देवताओं को स्वर्ण मुकुट तथा मोतियों का चोला समर्पित कर किया. इस अवसर पर भक्त मंडल द्वारा गणेशजी को सवालाख मोदक भी समर्पित किये गये. कलेक्टर एवं अन्य अतिथियों ने भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी के साथ प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया. मंदिर के पुजारी पं. मोहन भटट एवं पं. अशोक भटट द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पूजन विधि संपन्न हुई. महोत्सव में प्रतिदिन भजन संध्या, महाआरती, विभिन्न किस्म के अनाज के लड्डुओं के भोग तथा पुष्प श्रृंगार के आयोजन भी होंगे.
सिद्ध विजय गणेश का किया राजस्थानी श्रंृगार
मरीमाता चौराहा स्थित श्री सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर आज गणेशजी की दिव्य प्रतिमा का राजस्थानी श्रृंगार किया गया. इसके पूर्व 11 विद्वानों ने दूध एवं फल-फूल से अभिषेक कर गणेशजी को छप्पन भोग समर्पित किए. मंदिर के गर्भगृह से लेकर समूचे परिसर को आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा से श्रंृगारित किया गया है. समाजसेवी पं. विष्णुप्रसाद शुक्ला, पूर्व पार्षद राजेंद्र शुक्ला, विधायक राजेंद्र वर्मा आदि की उपस्थिति में गणेशजी की महाआरती के पूर्व छप्पन भोग समर्पित किए गए. मंदिर के पुजारी पं. प्रेमनारायण शास्त्री एवं पं. महेंद्र शास्त्री के निर्देशन में प्रतिदिन भगवान का नित्य नूतन श्रृंगार किया जा रहा है. आज सिद्ध विजय गणेश को राजस्थानी श्रृंगार में सूखे मेवों एवं मावे से सजाया गया था. संयोजक गोलू शुक्ला एवं श्रवण शुक्ला ने बताया कि सिद्ध विजय गणेश के श्रृंगार दर्शन हेतु मंदिर एवं चौराहे पर भक्तों का जबर्दस्त सैलाब उमड़ रहा है. आज रात मां भवानी जागरण मंडल के पं. कैलाश शर्मा एवं उनके साथियों ने रामायण पाठ एवं भजनों की प्रस्तुतियों से हजारों भक्तों को मंत्र मुग्ध बनाए रखा.
राजबाड़ा पर विराजे सरकारी गणेश

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी आड़ा बाजार में स्थापित होने वाले सरकारी गणेश जी को बैंडबाजों के साथ शाही पालकी में जूनी इंदौर स्थित गणेश मंदिर लाया गया। इसी के साथ ही राजबाड़ा स्थित गणेश हॉल में वैदिक मंत्रोच्चार से सरकारी गणेश की स्थापना की गई। गणेश उत्सव के पावन पर्व पर होल्कर वंशीय सरकारी गणेश जी की प्रतिवर्ष स्थापना की जाती है। गुरूवार को गणेशजी जी को राजशाही ठाट के साथ लाया गया। जूनी इंदौर स्थित खरगोनकर परिवार ने सर्वप्रथम सरकारी गणेश जी की पूजा अर्चना की। होलकर वंशीय परिवार के सदस्यों सहित सरकारी गणेश का निर्माण करने वाला खरगोनकर परिवार उपस्थित था यह परिवार कई पीडिय़ों से पगड़ी वाले गणेश जी की मूर्ति बनाता है.
निगम में भव्य पाण्डाल में विराजे श्री गणेश

नगर निगम गणेशोत्सव समिति सचिव व उपायुक्त अरूण शर्मा ने बताया कि निगम प्रांगण के भव्य पाण्डाल में महापौर श्रीमती मालिनी गौड द्वारा विधि-विधान से प्रथम भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर स्थापना की गई. निगम गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश प्रतिमा को राजबाडा से शोभायात्रा में पूजन कर बेण्ड-बाजे के साथ निगम प्रांगण में लाकर स्थापित किया गया, यहां पर प्रतिदिन शाम 5.30 बजे श्री गणेश की संाध्या आरती की पूजन किया जाएगा. इस अवसर पर सभापति अजयसिंह नरूका, महापौर परिषद सदस्यगण सूरज कैरो, सुधीर देडगे, संतोषसिंह गौड, श्रीमती शोभारामदास गर्ग, पार्षद रत्नेश बागडी, उपायुक्त अरूण शर्मा, कर्मचारी युनियन के हरिश नागर, बाबूलाल सिरसिया, महेश तोमर, लीलाधर करोसिया, मधुसूदन तिवारी बडी संख्या में निगम के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे.
गीताभवन में 1008 लड्डू-मोदक और दुर्वा से अभिषेक
गीता भवन में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 1008 लड्डू-मोदक और दुर्वा से आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में सैकड़ों भक्तों ने अभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ गणपति बप्पा की आराधना की. इसके पूर्व राधाभाव जागृति मिशन नई दिल्ली के संस्थापक स्वामी देवमित्रानंद गिरी के सानिध्य में गीताभवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, संरक्षक ट्रस्टी बनवारीलाल जाजू, मंत्री राम ऐरन एवं सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी सहित गीताभवन परिवार के सदस्यों ने अभिषेक में भाग लिया.
जयरामपुर कालोनी में कृष्ण रूपी गणेश
इन्दौर. जयरामपुर कालोनी में इस वर्ष गणेशोत्सव महोत्सव में वृंदावन की प्रतिकृति बनाई गई है. जिसमें भगवान गणेश कृष्णरूप में माता यशोदा के साथ दिखाई दे रहे हैं।.गुरूवार को रहवासियों एवं सार्वजनिक महोत्सव समिति द्वारा कृष्णरूपी भगवान गणेश को माता यशोदा के साथ वृंदावन की प्रतिकृति में तैयार प्रेम मंदिर में स्थापना की गई. सार्वजनिक महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रकाश लालवानी एवं सचिव अनिल आगा ने बताया कि भगवान गणेश की स्थापना के पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों के साथ-साथ युवा एवं बच्चे भी शामिल हुए. यात्रा के पश्चात विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में मंत्रोउच्चार के साथ गणेशजी की स्थापना प्रेम मंदिर में की गई. 10 दिवसीय महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के 9 स्वरूपों में दर्शन भक्त यहां कर सकेंगे.
अक्षरधाम की प्रतिकृति में विराजे इंदौर के राजा
इंदौर के राजा गणेशोत्सव की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरूवार को सवा तीन घंटे चली वही सुबह से ही अक्षरधाम की प्रतिकती को देखने के लिए लोगों का हुजुम उमड रहा था. आलोक दुबे फाउंडेशन द्वारा इंदौर के राजा की स्थापना विजयनगर चौराहे के समीप 13 सितंबर को की गई. गुजरात के गांधी नगर स्थित अक्षरधाम की हुबहु प्रतिकृती लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. शाम को सवा तीन घंटे आलोक दुबे ने सपत्निक वैदिक विधी विधान से पूजन अर्चन 11 विद्वान पण्डितों के सानिध्य मे ंकिया गया. वहीं शंख, घंटे घडियाल के साथ रात्रि 8 बजे आरती की गई. अक्षरधाम की प्रतिकृति पर इम्पोडेड लाईटीग व्यवस्था ने इस आयोजन में दुधिया रोशनी के साथ ही सतरंगी प्रकाश से विशाल पाण्डाव प्रतिकृती को जीवंत कर दिया. वहीं इंदौर के राजा के गणेशोत्सव के प्रथम दिवसी निमाडी की ख्यात प्ररेणा गोहटकर सुरचेतन्य कला केन्द्र के कलाकारों द्वारा संत सिगाजी के जीवन परिचय की प्रस्तुती अनोखे अंदाज में दि गई साढे तिन घंटे तक समा में निमाडी मिठास को विशाल पाण्डाल के साथ जो भी वहां से गुजरा देख कर सडक पर ही रूकने को महबूर हो गया.कांगेस कार्यालय गांधी भवन में गणेषजी की स्थापना की गई

गणेशोत्सव पर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में विधि- विधान के साथ गणेशजी की स्थापना की गई. इस अवसर पर शहर कांग्रेस के स्थायीमंत्री प्रकाश महावर कोली, शहर कांग्रेस के महामंत्रीद्वय विवेक खंडेलवाल, सन्नी पठारे, कविता कुशवाह, राखी दुबे, राजदत्त शर्मा, कैलाश देपाले, राजकुमार जाधव, राजेन्द्र पाटिल आदि ने गणेशजी की पूजा-अर्चना एवं आरती की. उक्त जानकारी शहर कांग्रेस के कार्यालय मंत्री रफीक खान ने दी.


