- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
बच्चे की पहली पाठशाला माँ होती है: विजयवर्गीय
इंदौर. शहर में चातुर्मास हेतु विराजित संत-साध्वियों के दर्शन हेतु भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज महावीर बाग़ में विराजित गच्छाधिपति आचार्य मणिसागर सूरीश्वर महाराज, महावीर भवन में विराजित परम पूज्य उप-प्रवर्तक गौतम मुनि महाराज व रेसकोर्स रोड बास्केटबॉल स्टेडियम में साध्वीवर्या मयणाश्रीजी महाराज के दर्शन किये.
उन्होंने सभी जैन धर्माविलम्बियों को पयुर्षण पर्व की शुभकामनाएं दी. श्री विजयवर्गीय ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने माँ को वो ताकत दी है कि जिसके आशीर्वाद से बच्चे कभी दुखी नहीं होते.
बच्चे की पहली पाठशाला माँ होती है. माँ के दिये हुए संस्कार क़भी बच्चे को गलत रास्ते पर नहीं ले जाते. उन्होंने पयुर्षण पर्व में तप कर रहे तपस्वियों का सम्मान भी किया. इस अवसर पर पार्षद दीपक जैन टीनू भी उपस्थित थे.


