- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
विद्यार्थियों को रिसर्चिंग वेब टेक्नोलॉजी से अवगत कराया
इंदौर. सीएस, आईटी और ई.सी. विभाग के विद्यार्थियों के लिये वेब डेवलपमेंट पर वर्कशॉप पटेल कॉलेज में आयोजित की गई. इस वर्कशॉप का आयोजन टीसीएस आईओएन, इंदौर व पटेल ग्रुप द्वारा किया गया था. इस वर्कशॉप में कुल 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया.
वर्कशॉप टीसीएस आईओएन की ओर से अंकित जैन द्वारा ली गई. वर्कशॉप का उद्देश्य बजार में चल रही रिसर्चिंग वेब टेक्नोलोजी से विद्यार्थियों को अवगत कराना व उनके प्रयोगिक ज्ञान में वृद्धि करना था.
वर्कशॉप के दौरान श्री जैन ने बताया की वर्तमान समय में इंटरनेट, इंट्रानेट, एक्सट्रानेट और वल्र्ड वाइड वेब का सभी क्षेत्रों में गहरा प्रभाव हैं जैसे व्यापार, उद्योग, बैकिंग, शिक्षा आदि. बहुत सारे डाटा बेस एंव इन्फार्मेशन सिस्टम वेब एनवायरनमेंट की ओर स्थानांतरित हो रहे हैं.
वेब डेवलपर एक ऐसा प्रोग्रामर है जो कि वल्र्ड वाइड वेब के लिए प्रोग्राम एंव एप्लीकेशन क्रिएट करता है.


