- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इस मदर्स डे इंदौर मैरियट होटल लेकर आया है ‘माँ के हाथ का खाना’
इंदौर. दुनिया में सबसे प्यारा और विश्वास का रिश्ता माँ का होता है और जब बात माँ के हाथ के बने खाने की आती है तो खाने के साथ माँ का नाम जुड़ते ही उस खाने का स्वाद अपने आप बढ़ जाता है। किसी भी खाने की तुलना माँ के हाथ से बने खाने से नहीं की जा सकती, क्योंकि माँ के हाथों से बनाए गए खाने में उनका प्यार भी शामिल होता है।
मातृत्व को सलाम करने व मदर्स डे को खास बनाने के लिए, इंदौर मैरियट होटल लेकर आ रहा है एक अनोखा फूड फेस्टिवल ‘माँ के हाथ का खाना’। इस फूड फेस्टिवल में खास बात यह है की देश के 5 अलग – अलग राज्यों के 5 शेफ इंदौर वासियों को उनके घर का स्वाद एवं अपनी माँ के हाथ का खाना पेश करेंगे।
अपने मेहमानों को नए और बेहतरीन अनुभव देने के निरंतर प्रयास के साथ, इंदौर मैरियट होटल इस बार एक ऐसा फूड फेस्टिवल ‘माँ के हाथ का खाना’ लेकर आया है जो पहले कभी नहीं हुआ। यह फूड फेस्टिवल 8 मई से 19 मई 2019 तक जारी रहेगा। इस फूड फेस्टिवल में मेहमान प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेंगे।
होटल के प्रमुख रेस्टोरेंट इंदौर किचन में आयोजित होने वाले इस फूड फेस्टिवल में देश के 5 राज्यों यानि राजस्थान, बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब और सिंध के 5 शेफ अपने हाथों से तैयार किए गए लाजवाब व्यंजनों से मेहमानों को उनके राज्यों की खुशबू से परिचित करवाएंगे। यहाँ मेहमान उन सभी व्यंजनों का लुत्फ़ ले सकेंगे, जो इन 5 राज्यों की खास परंपरा, स्वादिष्ट भोजन और संस्कृति को बयां करते हैं।
‘माँ के हाथ का खाना’ फूड फेस्टिवल के बारे में इंदौर मैरियट होटल के जनरल मैनेजर, श्री देवेश रावत ने बताया “माँ के हाथ के खाने का न कोई जोड़ है, न कोई तोड़। ऐसा इसलिए क्योंकि जब माँ अपनी संतान के लिए खाना बनाती है तो उसमें उसकी ममता, दुलार, स्नेह, लगाव सब कुछ समाया होता है।
इस मदर्स डे को खास बनाने के लिए इंदौर मैरियट होटल में खासतौर पर देश के 5 राज्यों से आए 5शेफ हमारे मेहमानों के लिए उनके घर के खाने का स्वाद लेकर आएं है। इस फूड फेस्टिवल में यह पाँचों शेफ अपनी माँ द्वारा सिखाए गए व्यंजनों और उनकी रेसिपी पेश करेंगे, जिन्हें वे बचपन से खाकर बड़े हुए है और यह हमारे मेहमानों के लिए बेहतरीन अनुभव होगा।”
इस फूड फेस्टिवल में लाइव काउंटर होगा और व्यंजनों की बात की जाए तो यहां लोकप्रिय राजस्थानी व्यंजन जैसे बाजरे का सोगरा, केर सांगरी, बाजरे का खिचड़ा, पश्चिम बंगाल के विशेष व्यंजन जैसे लूची – आलू दम, घुघनी, फिश पटुरी, महाराष्ट्रीयन व्यंजनों में ज्वार की भाकरी के साथ पिठला, पूरन पोली शामिल हैं।
साथ ही पंजाब के स्वादिष्ट छोले-भटूरे, पराठे की चुरी और सिंध के विशेष व्यंजन जैसे दाल पकवान, साई भाजी एवं और भी बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा नींबू शिकंजी और कैरी का पना भी होगा और साथ ही रेस्टोरेंट में टेबल पर नमक और लाल मिर्च पाउडर के साथ कच्चे आम होंगे जो आपको बचपन की मीठी याद दिलाएंगे।
इस मदर्स डे को स्पेशल बनाएं इंदौर मैरियट होटल के साथ और बिताएं अपनी माँ के साथ कुछ अनमोल पल। इस फ़ूड फेस्टिवल में बुफे की कीमत 1200/- रूपये प्लस टैक्सेस रहेगी।


