- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मध्यमवर्गीय परिवारों को कांग्रेस ही न्याय देगी – संघवी
इन्दौर. कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने कहा है कि मध्यमवर्गीय परिवारों को कांगे्रस की सरकार ही न्याय दिलाएगी। इस समय सबसे ज्यादा संघर्ष इन परिवारों को ही करना पड़ रहा है। इन परिवारों के संघर्ष को कांगे्रस ने समझा है, अब हम इन परिवारों के लिए ही न्याय योजना लेकर आएं हैं।
श्री संघवी आज विधानसभा क्षेत्र दो के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान नोगरिकों से चर्चा कर रहे थे। इस क्षेत्र में आज मोहन सेंगर, राजेश चैकसे, चिन्टू चैकसे, राजू भदौरिया, राजेश पांडे, पप्पू शर्मा, भुपेन्द्र चैहान, राधू जायसवाल, राजेश यादव, राजा चैकसे, अमित पटेल के नेतृत्व में कांगे्रस प्रत्याशी के द्वारा जनसम्पर्क किया गया।
इस जनसम्पर्क के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण था। यह जनसम्पर्क निरंजनपुर में हनुमान मंदिर पर पूजन के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर मोहन सेंगर ने कहा कि इन्दौर की मिलों को बंद कराने का श्रेय भाजपा को है। इन मिलों के मजदूरों को उनके हक का पैसा भी भजपा के नेताओं ने नहीं मिलने दिया। अब प्रदेश की कांगे्रस सरकार के द्वारा मजदूरों को उनके हक का पैसा दिलाने की सशक्त पहल कर दी गई है, वह दिन दूर नहीं है, जब इन मजदूरों को उनका पैसा मिल जाएगा।
प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव श्री राजेश चैकसे ने कहा कि मिल क्षेत्र पहले कांगे्रस का गढ़ हुआ करता था, अब एक बार फिर इस क्षेत्र की जनता कांगे्रस के साथ कदम से कदम मिलाकर नई इबारत लिखने के लिए आतुर है। हमें इस क्षेत्र को राष्ट्र्प्रेम के लिए तिरंगे रंग में रंगना होगा।
इस क्षेत्र के नागरिकों की मूल समस्याओं के लिए जरूरी है कि हम कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी को समर्थन देें। इस मौके पर श्री चिंटू चैकसे ने कहा कि इस क्षेत्र के नागरिकों को यह समझना होगा कि उपके लिए बेहतर प्रत्याशी कौन सा है। इस क्षेत्र के नागरिकों के श्री संधवी से दुख -सुख के रिस्ते है।
आज श्री संघवी ने राजीव आवास विहार, योजना क्रमांक 114, 74 व 78, 54, विजय नगर, कबीटखेड़ी, सुखलिया, स्वास्थ्य नगा, लवकुश विहार, हीरा नगर, खातीपुरा, नरवल, बाणगंगा, गोविंद नगर में जनसम्पर्क किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक श्री संघवी का स्वागत करने के लिए उमडे़। कई घरों महिलाओं ने श्री संघवी की आरती उतारी एवं उन्हें विजय तिलक लगाया। कई महिलाओं ने श्री संघवी की कलाई पर पंचरंगी धागा बांधकर उनसे अपनी रक्षा का चचन लिया।


