- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
अवैध कालोनियों के नियमितीकरण के पश्चात युक्तियुक्त ढंग से मालिकाना दस्तावेज बनवाने में रियायत: कांग्रेस
इन्दौर / कांगे्रस प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में कांगे्रस के वरिष्ठ नेताओं ने अब मोर्चा सम्भाल लिया हैं। नेतागण अब प्रतिदिन पत्रकार वार्ता के माध्यम से भाजपा की कुटनीति एवं जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के साथ ही कांगे्रस के घोषणा पत्र में शामिल मुद्दों के आधार पर जनता को किस प्रकार रियायतें मिलेगी या शासकीय योजनाओं के माध्यम से जनता का किस प्रकार भला होगा, यह बतलाया जाएगा।
इसी कड़ी में आज इन्दौर शहर कांगे्रस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, चुनाव संचालन समिति समिति के सहसंयोजक राजेश चैकसे एवं मीडिया समिति संयोजक प्रमोद द्विवेदी ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि इन्दोर शहर में एक हजार से अधिक कालोनियां हैं, जिनमें से 162 कालोनियां कांगे्रस की कमलनाथ सरकार ने वैध किया है, निकट भविष्य में अन्य अवैध कालोनियों का नियमितिकरण नियमानुसार प्राथमिकता के साथ किया जाएगा।
परन्तु इन सबसे अलग एवं अहम सवाल कानूनी है? कि अधिकांश कालोनियों के रहवासियों के पास उनकी सम्पति के मालिकाना हक के दस्तावेज नहीं है। कई कालोनिया सालों पहले बसाई गई हैं, कई कालोनाईजर इस पचड़े से बचना चाहते हैं, कारण कि आयकर और अन्य उत्तरदायित्व उनपर निर्भित हो जाएगा। समव्यवहार आज का माना जाएगा।
गाईड लाईन आज की लगेगी, एैसी सारी झंझटों से मुक्ति दिलाने के लिए कांगे्रस स्टाम्प मुक्ति योजना चालू कराएगी जिसमें विक्रेता की आवश्यकता ही नहीं पडे़गी, साथ ही अपने संगठन के माध्यम से एैसी कालोनियों में सांसद, विधयक एवं पार्षदों तथा संगठन के पदाधिकारियों के माध्यम से शिविर लगाकर कम से कम खर्च में सम्पति के स्वामित्व के दस्तावेज बनवाये जाएंगें।
ये दस्तावेज प्रचलित कानून के अनुसार बनवाये जाएंगे। ताकि वित्तीय संस्थाओं से आवश्यकता पड़ने पर सम्पति स्वामित्व पर ऋण भी प्राप्त किया जा सके। कांगे्रस नेताओं ने कहा कि जिस सम्पति में पति व पत्नि संयुक्त रूप से स्वामी बनना चाहेगें या मूल मालिक के निधन पर उनके लीगल वारिस बनना चाहेगें, उनके लिए भी आवश्यक कार्यवाही विधि सम्मत कराये जाएगें।
कांगे्रस नेताओं ने कहा कि एक तरफ शहर व प्रदेश आधुनिकीकरण की और बढ़ रहा है। एैसी स्थिति में अवैध कालोनियां में निवासरत नागरिक भी सम्मान के साथ रहे व मालिकाना हक के छस्तावेज के आधार पर रोजगार या मकान निर्माण के लिए वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त कर सके। इसके लिए कांगे्रस दृढ़संकल्पित है। कांगे्रस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी की प्राथमिकता में कांगे्रस के घोषणा पत्र में शामिल वचनों का अमलीकरण कराना प्राथमिकता में है। इस हेतु कांगे्रस शहर इकाईयों के माध्यम से शिविर आदि भी लगाएगी।


