- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जयपुर में आयोजित होगा TiE ग्लोबल समिट 2025: नवोन्मेषकों और उद्यमियों की अगली पीढ़ी को मिलेगा सशक्तिकरण
मुख्य विशेषताएं:
· यह दो दिवसीय समिट दिसंबर 2025 में आयोजित होगा। इस अवसर पर स्टार्टअप इकोसिस्टम में TiE राजस्थान के योगदान के 25वें वर्ष के जश्न का भी मौका होगा और वैश्विक स्तर पर TiE के निवेशकों, सलाहकारों एवं व्यापार जगत के अग्रणियों के नेटवर्क तक विशेष पहुँच प्राप्त होगी, जिसमें सहयोग, साझेदारी और वित्तपोषण के अवसरों को बढ़ावा देने हेतु विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
· इस कार्यक्रम को ‘उद्यमिता के ओलंपिक’ के नाम से जाना जाता है और इसके अंतर्गत उच्च-क्षमता वाले स्टार्टअप विश्व के अग्रणी निवेशकों को आकर्षित कर पाएंगे जिससे सीमा पार सहयोग और विकास के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
· इस वर्ष का 9वां TiE ग्लोबल समिट 9-11 दिसंबर को बेंगलुरु इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित होगा, जिसका समापन 12 दिसंबर को मैसूर में होगा।
भारत, जयपुर, 22 अक्टूबर 2024: TiE को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि TiE ग्लोबल समिट (TGS) का 10वां संस्करण TiE राजस्थान में होगा, जिसका आयोजन दिसंबर 2025 में ऐतिहासिक शहर जयपुर में किया जाएगा। इस अवसर पर TiE राजस्थान द्वारा उद्यमशीलता के सफल 25 वर्ष पूरे होने के जश्न का मौका भी होगा, जो राज्य के उद्यमी और निवेशक पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थन में TiE के गहरे प्रभाव को दर्शाता है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में वैश्विक निवेशकों, उद्यमियों और TiE सदस्यों का विविध और गतिशील समुदाय एक साथ आकर नवाचार को आगे बढ़ाने, व्यापार विकास को बढ़ावा देने और प्रभावशाली नेटवर्किंग अवसर बनाने की दिशा में काम कर सकेगा।
TiE ग्लोबल समिट का यह महत्वपूर्ण संस्करण उद्यमशीलता उत्कृष्टता एवं वैश्विक सहयोग का एक दशक पूरा होने के अवसर को परिलक्षित करता है, जो भारत में प्रथम TiE की स्थापना के बाद से उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की इसकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह कार्यक्रम भारत और विदेशों में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम को उजागर करेगा और विचारोत्तेजक चर्चाओं, सलाह और निवेश अवसरों के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगा।
टीजीएस 2025 की तारीखों पर टिप्पणी करते हुए, TiE के ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन अमित गुप्ता ने कहा, “हम TiE ग्लोबल समिट के इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण का आयोजन जयपुर में करने के लिए उत्साहित हैं जो एक ऐसा शहर है जहाँ संस्कृति और नवाचार का एक खूबसूरत मिलन देखने को मिलता है। राजस्थान खुद को नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और सतत पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के पथ पर है। जयपुर शहर प्रौद्योगिकी-कुशाग्र और स्टार्टअप-अनुकूल गंतव्य के रूप में उभरा है और इसलिए यह ‘उद्यमिता के ओलंपिक’ के आयोजन हेतु एक आदर्श शहर बना है जहाँ दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक एकत्र होकर अपने उद्यमिता को सफ़र को आगे बढ़ा सकते हैं। TiE ग्लोबल समिट एक वैश्विक आंदोलन है जो दुनिया भर के नवप्रवर्तकों को नई ऊंचाइयां छूने और दुनिया भर के कुछ सबसे आशाजनक नवाचार पारिस्थितिकी प्रणालियों को सुर्खियों में लाने की अनुमति देता है।”
TiE ग्लोबल समिट, द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन है, जो वैश्विक स्तर पर उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत से ही, इस प्रमुख कार्यक्रम ने उद्यमियों, निवेशकों और व्यवसाय अग्रणियों को जुड़ने, सहयोग करने और अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया है जो लगातार विकसित हो रहे वैश्विक परिदृश्य में विकास और सफलता को बढ़ावा देते हैं।
—


