- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
टाईम्सप्रो और एस वीआईएमएस ने बैंकिंग एवं फाईनेंशियल सेवाओं में पीजीडीएम लॉन्च किया
मुंबई: सर एम. विश्वेसरैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ एवं रिसर्च के सहयोग से टाईम्सप्रो ने आज वडाला, मुंबई में बैंकिंग एवं फाईनेंशियल सेवाओं में पीजीडीएम के लॉन्च की घोषणा की।
यह कार्यक्रम एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित है तथा जून, 2019 से प्रारंभ होगा।
इस 2 वर्षीय पूर्णकालिक पीजीडीएम कार्यक्रम में पहले साल गहन प्रोजेक्ट संचालित क्लासरूम प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद दूसरे साल अग्रणी बीएफएसआई कंपनियों के साथ पूर्णकालिक ऑन द जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) के अवसर दिए जाएंगे। पीजीडीएम की उपाधि मैनेजमेंट संस्थान द्वारा दी जाएगी, जबकि टाईम्सप्रो नॉलेज एवं एम्प्लॉयबिलिटी पार्टनर होगा।
इस सहयोग के बारे में, डॉ. पुरुशोत्तम पाटिल, डायरेक्टर-एसवीआईएमएस ने कहा, ‘‘एक मजबूत एवं उद्योग के अनुभव वाले टेलेंट-पूल की मांग बहुत ज्यादा है। खासकर बीएफएसआई उद्योग में बढ़ती मांग के कारण इस उद्योग में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को इस कोर्स का बहुत फायदा मिलेगा।
2017-2022 के बीच बीएफएसआई सेक्टर द्वारा अनुमानित 1.01 मिलियन अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। बीएफएसआई सेक्टर में डाइनामिक परिवर्तन और फिनटेक का समावेशन भारत में इस समय आकर्शक कॅरियर पेश कर रहा है। हम देश के अग्रणी शैक्षिक संस्थान, टाईम्सप्रो के सहयोग से उद्योग के लिए तैयार प्रोफेशनल्स के विकास एवं लर्निंग में सहयोग करने के लिए उत्साहित और प्रसन्न हैं।’’
टाईम्सप्रो विद्यार्थियों के 90 प्रतिशत से ज्यादा प्लेसमेंट के बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड के साथ इस कार्यक्रम के प्रतिभागी अग्रणी बैंकों, एनबीएफसी, एएमसी और पीएमएस में प्लेसमेंट से लाभान्वित होंगे। यह कोर्स नए ग्रेजुएट्स और युवा प्रोफेशनल्स के लिए डिज़ाईन व निर्मित किया गया है। यह उन्हें बीएफएसआई सेक्टर की विस्तृत योग्यता प्रदान करेगा ताकि वो इस क्षेत्र में सफल कॅरियर बना सकें। इस दो वर्शीय पीजीडीएम प्रोग्राम के लिए एनरोलमेंट जारी हैं।
टाईम्स प्रोफेशनल लर्निंग के प्रेसिडेंट, अनीश श्रीकृष्णा ने कहा, ‘‘भारत में बैंकिंग उद्योग में 2025 तक तीसरा सबसे बड़ा उद्योग बनने की सामर्थ्य है। भारतीय बीएफएसआई सेक्टर में फिनटेक क्रांति बढ़ने के साथ नए और बड़ी संख्या में नियोक्ता कुशल प्रोफेशनल्स की तलाश कर रहे हैं। टाईम्सप्रो के प्रोग्राम निजी एवं सार्वजनिक बैंकिंग उद्योग में होते परिवर्तनों के अनुरूप ढलने की जरूरत को पूरा करते हैं। ये कार्यक्रम अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे एवं रोचक ई लर्निंग क्षमताओं के साथ प्रोफेशनल्स तैयार करते हैं। हमें एसवीआईएमएस के साथ साझेदारी करने की खुषी है। इस साझेदारी द्वारा हमें अपना उद्देश्य प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा।’’
टाईम्स प्रोफेशनल लर्निंग (टीपीएल) प्रोफेशनल एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी है। यह सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करके प्रोफेशनल्स का बुनियादी स्तर से विकास करता है। टाईम्सप्रो अपने प्रतिभागियों को नेतृत्व का कौशल प्रदान करके उनका व्यक्तिगत ब्रांड विकसित करने और षिक्षा एवं प्रोफेशनल कॅरियर में तेजी से आगे बढ़ने में मदद करता है।


