- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
सोया पर आधारित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन इंदौर में 22 दिसंबर को
सोया फ़ूड प्रमोशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 5 साल बाद किया जा रहा है इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन· सोया पदार्थों से अन्य उत्पाद बनाने के लिए नए नवाचारों पर होगी चर्चा
इंदौर, दिसंबर 2021 : 5 साल के अंतराल के बाद सोया फूड प्रमोशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा “रोल ऑफ सोया एस ए सस्टेनेबल प्रोटीन सोर्स फॉर हेल्थ एंड वैलनेस” विषय पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 22 एवं 23 दिसंबर को इंदौर में किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य है सोया खाद्य उद्योग से जुड़े नवाचारों को पूरी दुनिया के सामने लाना और मौजूदा महामारी के समय में सोया के महत्व पर प्रकाश डालना। कॉन्फ्रेंस का आयोजन भौतिक और वर्चुअल दोनों रूप में किया जाएगा जिसमें भारत एवं अमेरिका के वक्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य है, शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए मांसाहारी या दूध पदार्थों के मुकाबले, सोयाबीन से बने खाद्य पदार्थों के अनेक पोषक, पर्यावरण-संबंधी और स्वास्थ्य-संबंधी लाभों पर प्रकाश डालना, क्योंकि आने वाले समय में विश्व में प्रोटीन की मांग में कई गुना तक बढ़ोतरी होने वाली है। कार्यक्रम में सोया खाद्य पदार्थों में हो रहे नए और उभरते बदलावों, सोया खाद्य पदार्थों की प्रोसेसिंग में हो रहे नवाचारों, सोया के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े लाभ और सोया से जुड़ी उद्यमिता के अवसरों पर बात की जाएगी।
भारत एवं अमेरिका के कुछ प्रमुख सोया उद्योग से जुडी संस्थाएं यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए साथ आई हैं। 25 से अधिक वक्ता सोयाबीन को भोजन के रूप में अपनाने और सोयाबीन खाद्य से जुड़े व्यवसाय की व्यापकता और अवसर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
शाकाहारी भोजन में प्रोटीन और स्वास्थ्य के लिए जरूरी अन्य पोषक तत्व का उपयोग बढ़ाने के लिए सोयाबीन के माध्यम से इनकी आवश्यकता को पूरा करने के लिए सोया फ़ूड प्रमोशनल एवं वेलफेयर एसोसिएशन ने 22 और 23 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है।


