- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
पटना पाइरेट्स ने की शानदार शुरुआत; तीन बार बन चुकी चैंपियन टीम ने आखिरी लम्हों में हरियाणा स्टीलर्स को 3 पॉइंट से हराया
प्रो कबड्डी लीग 2021-22 के आठवें सीजन की शुरुआत 22 दिसंबर से बेंगलुरु में शुरू हुई, जिसके मुकाबले वास्तव में बेहद दिलचस्प नज़र आ रहे हैं। सभी टीम्स के साथ ही दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। दिन भर की अपडेट्स कबड्डी लवर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देते दिखाई दे रहे हैं। देसी माइक्रोब्लॉगिंग ऐप, कू पर भी दर्शकों का खूब जमावड़ा है।
यदि हम बीते दिन यानी 23 दिसंबर की बात करें, तो प्रो कबड्डी लीग 2021-22 के छठे मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 42-39 से हराया। इस तरह तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने इस सीजन अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। हरियाणा स्टीलर्स एक बार भी पीकेएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। मैच खत्म होने से एक मिनट पहले तक पटना सिर्फ एक पॉइंट से आगे था। आखिरी वक्त में उसने 2 पॉइंट हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
पटना की ओर से मोनू गोयत ने 15 पॉइंट बनाए। उन्होंने 11 टच पॉइंट, एक टैकल और 3 बोनस पॉइंट बनाए। वहीं, रेडर प्रशांत कुमार और सचिन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने 7-7 पॉइंट अंक हासिल किए।
हरियाणा स्टीलर्स की ओर से रोहित गुलिया ने सुपर 10 बनाया। उन्होंने 10 पॉइंट हासिल किए। उनके अलावा विकास खंडोला ने 6 अंक हासिल किए। जयदीप कुलदीप और सुरेंदर नाडा ने 5-5 अंक हासिल किए।
वहीं यदि हम बात कारण, तो पिछले सत्र में हरियाणा स्टीलर्स ने अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। हालाँकि, एलिमिनेटर में वे यू मुंबा से 38-46 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। पटना पाइरेट्स का पिछला सीजन भी कुछ खास नहीं रहा था। पटना पाइरेट्स पिछले सीजन अंक तालिका में आठ जीत, 13 हार और एक बराबरी के मैच के साथ 8वें स्थान पर रहे थे।
Patna Pirates WinningKoo AppSeason 8 ka Khaata Khola hai Jeet ke Saath🏆 . . . #PatnaPirates #PiratesMeriJaan #HSvPAT #VivoProKabaddi #AbKooPeKabaddi #PKL8 View attached media content – Patna Pirates (@patnapirates) 23 Dec 2021

Patna Pirates Special Moments Koo AppShaandaar jeet ke shaandaar lamhe🥰 . . . #PatnaPirates #PiratesMeriJaan #HSvPAT #VivoProKabaddi View attached media content – Patna Pirates (@patnapirates) 23 Dec 2021



