- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निसान मोटर इंडिया ने अप्रैल 2024 में 3043 वाहनों की बिक्री की
घरेलू बाजार में 2404 और निर्यात बाजार में 639 वाहनों की बिक्री की गई
गुरुग्राम, 3 मई, 2024: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने अप्रैल, 2024 में समेकित रूप से 3043 वाहनों की बिक्री की। इनमें से 2404 वाहनों की बिक्री घरेलू और 639 वाहनों की बिक्री निर्यात बाजार में हुई। निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में निसान मैग्नाइट के साथ लगातार तीसरे साल 30,000 से ज्यादा कारों की बिक्री का जश्न मनाया था, जो भारत के ऑटोमोटिव मार्केट में एक गेम-चेंजर के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत बनाता है।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री सौरभ वत्स ने कहा, “हम ग्राहकों को सबसे आगे रखने की अपनी प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर आगे बढ़ रहे हैं और वित्तीय वर्ष की शुरुआत हमारे लिए अच्छी रही है। नई दिल्ली और दुर्गापुर में नई डीलरशिप के माध्यम से हमारा हालिया नेटवर्क विस्तार सभी क्षेत्रों में सुलभ और असाधारण ऑटोमोटिव एक्सपीरियंस देने के प्रति हमारे समर्पण को रेखांकित करता है। बिक्री के आंकड़े हमारे डीलरों और हमारी टीम के प्रयासों एवं समर्पण को दर्शाते हैं। हम निसान परिवार में और अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने और उनका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं जो हमें बी-एसयूवी सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में सक्षम बनाएगा।”
दिसंबर, 2020 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से मैग्नाइट ने भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों पर कब्जा कर लिया है। अब तक घरेलू बाजार में 1,00,000 से अधिक कारें और निर्यात बाजार में 30,000 से अधिक कारें बेची गई हैं। मैग्नाइट भारत में कुशल उत्पादन के साथ जापान की डिजाइन उत्कृष्टता का मिश्रण है और निसान मोटर इंडिया के ‘मेक-इन-इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ मैन्यूफैक्चरिंग फिलॉसफी का प्रतीक है।
निसान ने हाल ही में कई नए शोरूम और सर्विस वर्कशॉप की लॉन्चिंग के साथ भारत में अपने नेटवर्क को 270 टचपॉइंट तक विस्तारित करने की भी घोषणा की है। इस विस्तार से निसान की गुणवत्तापूर्ण बिक्री और सेवा के अनुभव को दिल्ली एवं दुर्गापुर तक लाने में मदद और असाधारण मूल्य प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है। निसान आगामी वित्तीय वर्ष में अपने नेटवर्क का विस्तार जारी रखेगी और पूरे भारत में अपने ग्राहकों के निकट पहुंचेगी।
बिग, बोल्ड और ब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट को 15 वैश्विक बाजारों में निर्यात किया जाता है। इन देशों में हाल ही में सेशेल्स, बांग्लादेश, युगांडा और ब्रुनेई को शामिल किया गया है। हाल के वर्षों में निसान मोटर इंडिया ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत जैसे पश्चिम एशियाई देशों में निर्यात पर ध्यान केंद्रित किया है।


