- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
5-स्टार सुरक्षित कुशाक और स्लाविया मॉडल ईयर 24 (MY 24) अपडेट के साथ और भी सुरक्षित हुई
· कुशाक और स्लाविया दोनों के लिए पूरी रेंज में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं
· स्कोडा ऑटो इंडिया ने हमेशा पूरी तरह से सुरक्षित, 5-स्टार रेटेड, क्रैश-टेस्टेड कारों की पेशकश की है
अक्टूबर 2022 में कुशाक एसयूवी और अप्रैल 2023 में स्लाविया सेडान के साथ सुरक्षा के नए मानक स्थापित करने के बाद, स्कोडा ऑटो इंडिया ने कुशाक और स्लाविया के सभी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स की पेशकश कर सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ना जारी रखा है। यह पेशकश कंपनी के ऐतिहासिक मेड-फॉर-इंडिया, रेडी-फॉर-द-वर्ल्ड इंडिया 2.0 प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो के लिए मॉडल ईयर 24 (MY 24)अपडेट का हिस्सा है।

अपग्रेड के बारे में स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पीटर जनेबा ने कहा, “स्कोडा डीएनए में सुरक्षा हमेशा से उसकी बुनियाद रहा है। हम ग्लोबल एनसीएपी परीक्षणों के तहत वयस्कों और बच्चों के लिए पूरे 5-स्टार स्कोर करने वाले पहले ब्रांड थे। सुरक्षा पर हमारा जोर हमारे मानवीय जुड़ाव के दृष्टिकोण का प्रतीक है और एक पारिवारिक ब्रांड होने पर हमारे फोकस को सामने लाता है। हमने हमेशा अपने बेस वैरिएंट में फ्रंटल एयरबैग और अपने उच्च वैरिएंट में छह एयरबैग्स की पेशकश की है, जो दूसरे की तरह पूरी तरह से सुरक्षित है। हमारे मॉडल ईयर 24 (MY 24) अपडेट के तहत अब हम कुशाक और स्लाविया के सभी वैरिएंट में छह एयरबैग्स प्रदान करते हैं। हम हमेशा अपने ग्राहकों की बात सुन रहे हैं और अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो और हमारे वैरिएंट लाइन-अप के भीतर जरूरी अपग्रेड्स और महत्वपूर्ण प्रॉडक्ट एक्शंस मुहैया कराना जारी रखेंगे।”
मॉडल ईयर 24 (MY 24) स्टार एडीशंस
स्कोडा ऑटो इंडिया ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अब कुशाक और स्लाविया दोनों के लाइन-अप में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स पेश किए हैं। कुशाक एक्टिव वैरिएंट से शुरू होता है और एम्बिशन तक जाता है। मोंटे कार्लो और एलिगेंस एडिशन जैसे वैरिएंट के साथ स्टाइल में शीर्ष पर है जो एसयूवी के वैरिएंट मिक्स के ऊपरी पायदान पर है। स्लाविया भी एक्टिव से शुरू होता है, जो स्टाइल एडिशन और एलिगेंस एडिशन के साथ आगे बढ़ता है और इसमें स्टाइल एडिशन और एलिगेंस एडिशन शीर्ष पर है, जो सभी रेंज के ग्राहकों के लिए जबरदस्त वैल्यू सुनिश्चित करता है। दोनों कारें ट्रांसमिशन ड्यूटीज के लिए छह-स्पीड मैनुअल, छह-स्पीड ऑटोमैटिक और सात-स्पीड डीएसजी के विकल्प के साथ प्रमाणित, शक्तिशाली और कुशल 1.0 टीएसआई और 1.5 टीएसआई इंजन विकल्पों के साथ आता है।
लगातार अपडेट
कुशाक और स्लाविया की मॉडल ईयर 24 (MY 24)रेंज में किया गया एन्हैंसमेंट कंपनी द्वारा 2023 की चौथी तिमाही में पहले से पेश किए गए अपडेट के अलावा है। यह तब हुआ जब दोनों कारों के टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट में इलेक्ट्रिक सीटों जैसे नए फीचर्स को जोड़ा गया, जो ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सेगमेंट फर्स्ट और रोशनी वाला फुटवेल क्षेत्र है। डैश के केंद्र में स्कोडा प्ले ऐप्स के साथ परिचित 25.4 सेमी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। यह सिस्टम एपल कारप्ले और एंड्रॉएड ऑटो के साथ वायरलेस तरीके से लिंक होता है। चूंकि यह पूरी तरह से डेवलप्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम स्टाइल और उससे ऊपर के संस्करणों में उपलब्ध था, इसलिए हाल के अपडेट में कंपनी ने ग्राहकों के लिए वैल्यू को और अधिक बढ़ाते हुए हुए उन्हें मिड-लेवल एम्बिशन ट्रिम्स में भी पेश किया है।
ये अपग्रेड स्कोडा ऑटो इंडिया के 2024 प्रॉडक्ट एक्शंस को आगे बढ़ाते हैं, जिसमें 2025 में भारत में अपनी दुनिया की शुरुआत करने के लिए बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी की घोषणा और प्रशंसकों के बीच लग्जरी सेडान की निरंतर मांग को पूरा करने के लिए सीमित संख्या में ग्राहकों के लिए सुपर्ब को फिर से पेश किया गया है।
दुनिया के लिए मेड इन इंडिया प्रॉडक्ट
जुलाई 2021 में पेश किया गया कुशाक, और मार्च 2022 में पेश लॉन्च स्लाविया, मेड-फॉर-इंडिया, रेडी-फॉर-द-वर्ल्ड MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है और अन्य राइट-हैंड ड्राइव और जीसीसी देशों को निर्यात किया जा रहा है। दोनों मॉडल ने, अक्टूबर 2022 में कुशाक और अप्रैल 2023 में स्लाविया, वयस्कों और बच्चों के लिए ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ग्लोबल एनसीएपी) में पूरे 5-स्टार हासिल किए थे। MQB-A0-IN पहला मेड-इन-इंडिया प्लेटफॉर्म था, जिसे ग्लोबल एनसीएपी के नए और अधिक कड़े परीक्षण प्रोटोकॉल के तहत डुअल 5 स्टार्स मिले थे।
पूरी सीरीज में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग्स को जोड़ा जाना प्रमाण्ति और परीक्षित इंडिया 2.0 कारों में सुरक्षा को बढ़ावा देती है। कुशाक और स्लाविया के लिए ग्लोबल एनसीएपी के तहत पूरे 5-स्टार और कोडियाक 4×4 के लिए यूरो एनसीएपी के तहत समान स्कोर और हाल ही में पेश की गई शानदार लक्जरी सेडान स्कोडा ऑटो इंडिया 100% क्रैश टेस्टेड कारों की फ्लीट पेश करने की अपनी परंपरा को जारी रखे हुए है, जिसे भारतीय बाजार में वयस्कों और बच्चों के लिए परीक्षण की गई कारों को 5-स्टार रेटिंग दी गई है।


