- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
यूनियन बैंक इंडिया द्वारा एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट पर ब्याज दरें 6.60% प्रति.वर्ष. तक बढ़ाईं गई
मुंबई, 24 जून, 2026: यूनियन बैंक इंडिया द्वारा अपने एफ़सीएनआर(बी) डिपॉज़िट – “यूबीआई यूनिक एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट योजना” पर ब्याज दरें 23 जून, 2026 से बढ़ा दी गई हैं, जिसका उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को बेहतर रिटर्न देना है. यह परिवर्तन एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट के लिए यूएस डॉलर-भारतीय रूपए स्वैप सुविधा पर भारतीय रिज़र्व बैंक की अधिसूचना के अंतर्गत किया गया है, जिसके माध्यम से अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा तीन से पांच वर्ष की अवधि की परिपक्वता के साथ नवीनीकरण सहित नए एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट लाए जाते है.
इस वृद्धि के साथ, 1 मिलियन यूएस डॉलर से कम स्लैब के अंतर्गत एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट के लिए संशोधित ब्याज दरें, 3 वर्ष की अवधि और 4 वर्ष की अवधि से कम समय के लिए 6.10% प्रति वर्ष की दर सुविधा; 4 वर्ष की अवधि और 5 वर्ष से कम अवधि के लिए 6.25% प्रति वर्ष और 5 वर्ष की अवधि के लिए 6.45% प्रति वर्ष ब्याज दर की सुविधा प्रदान की जाएगी.
1 मिलियन यूएस डॉलर और उससे अधिक स्लैब के अंतर्गत एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट के लिए 3 वर्ष की अवधि और 4 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.20% प्रति वर्ष की ब्याज सुविधा; 4 वर्ष की अवधि और 5 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.40% प्रति वर्ष और 5 वर्ष की अवधि के लिए 6.60% प्रति वर्ष ब्याज की सुविधा दी जाएगी.
यूनिक एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट योजना के अंतर्गत जमा किए गए नए एफ़सीएनआर (बी) डिपॉज़िट पर संशोधित दर लागू होंगे, जिसमें परिपक्वता पर नवीनीकृत पात्र डिपॉज़िट भी शामिल हैं.
लंबे अवधि की बचत को प्राथमिकता देने के लिए डिज़ाइन की गई इस योजना में एक वर्ष की अवरुद्धता अवधि (लॉक-इन पीरियड) है.
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अपने एनआरआई ग्राहकों को संशोधित ब्याज दर के माध्यम से आकर्षक डिपॉज़िट समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध है.


