- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की किताब द राइज ऑफ द बीजेपी, जानें- इसके बारे में
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनसंघ के दिनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उदय पर प्रकाश डालती और उसके इतिहास में अहम मानी जाने वाली घटनाओं को दर्ज करती एक किताब लिखी है जिसके बाकी में उन्होंने कू पर पोस्ट भी किया है। यह किताब पाठकों को वैचारिक और संगठनात्मक जुड़ाव से परिचित कराती है, जिसने न केवल भारतीय जनता पार्टी को एक साथ रखा है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया साइट कू पर पोस्ट कर कहा कि अपनी किताब द राइज ऑफ द बीजेपी की पहली प्रति पाकर अभिभूत हूं। इस किताब में पार्टी की यात्रा, इसे आकार देने वाले लोगों व घटनाओं का जिक्र है। इस किताब में भाजपा कैसे निर्णय लेती है? नीति को क्रियान्वित करती है और चुनाव कैसे जीतती है का उल्लेख किया गया है। साथ ही उन्होंने अपनी एक फोटो भी पोस्ट किए है जिसमें उनके साथ में द राइज ऑफ द बीजेपी की प्रति दिखाई दे रही है।
बता दें कि भाजपा का गठन 1980 में हुआ था, लेकिन इसकी यात्रा 1950 में जनसंघ के साथ शुरू हुई। सूत्रों ने कहा कि जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में भाजपा ने भारतीय लोकाचार, मूल्यों और संस्कृति में निहित सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को कैसे अपनाया और यह राष्ट्रवाद कैसे इसके शासन और नीति निर्माण में परिलक्षित होता है, इस बारे में पुस्तक में विस्तार से चर्चा की गयी है। भूपेंद्र यादव ने यह पुस्तक पाठकों को भाजपा की 1950 से 2019 तक की अनूठी यात्रा – जनसंघ से पार्टी के वर्तमान स्वरूप में प्रस्तुत करने के लिए लिखी है।


